#WorldSleepDay : हर रोज कितने घंटे सोने की है जरूरत?

हर साल 13 मार्च को वर्ल्ड स्लीप-डे मनाया जाता है। वर्ल्ड स्लीप डे मनाने का उद्देश्य लोगों को नींद की समस्याओं के प्रति जागरूक करना और नींद के कारण होने वाली समस्याओं को दूर करना होता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर अक्सर लोगों को अच्छी और पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं। यदि आप पूरी नींद नहीं लेंगे तो आपको कई तरह की समस्याएं होंगी।

आपको सिर दर्द, बदन दर्द, तनाव, गैस और अपच जैसी पेट की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल आजकल अधिकतर लोगों की जिंदगी भागदौड़ वाली है। ऐसे में पर्याप्त नींद नहीं होना एक आम समस्या है।

World Sleep Day 2020 : किनके लिए कितनी नींद है जरूरी

अगर ढंग की नींद ना मिलें तो पूरा दिन तो खराब हो जाता हैं साथ ही सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि सही नींद ली जाए।

सामान्यत: हमारे लिए रोजाना 6 से 7 घंटे की नींद काफी होती है। वहीं, हेल्पगाइड के मुताबिक ज्यादातर स्वस्थ लोगों को 7 से 9 घंटे की नींद पर्याप्त होती है।

12 वर्ष के किशोर से लेकर 18 वर्ष के युवाओं साढ़े आठ घंटे से लेकर 10 घंटे तक की नींद काफी होती है। जबकि छोटे बच्चों के लिए 12 से 14 घंटे की नींद जरूरी होती है।

क्या करें, क्या न करें-

अच्छी नींद के लिए संतुलित आहार लेना श्रेयस्कर है।

आप जहां सोते हैं, वहां साफ-सफाई, शांति होनी चाहिए।

आपका बिस्तर बहुत मोटा नहीं होना चाहिए।

सोने से पहले थोड़ी स्ट्रेचिंग कर ली जाए, तो अच्छा है।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे 2019 : जीवंत लोकतंत्र की मजबूत नींव है स्वतंत्र प्रेस

यह भी पढ़ें: डेटिंग की खबरों पर प्रियंका और निक ने लगाई मुहर

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)