सीएम योगी का पुतला फूंकने के चक्कर में झुलसा सपा कार्यकर्ता, 4 चार हिरासत में

0

झांसी में पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरे। वाराणसी में भी समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।

हालांकि कार्यकर्ताओं को ये विरोध महंगा पड़ गया। मैदागिन इलाके में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के चक्कर में एक कार्यकर्ता झुलस गया। इसके चलते कुछ देर के लिए अफ़रातफ़री का माहौल बन गया था।

4 कार्यकर्ता हिरासत में-

समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता जुलूस के शक्ल में मैदागिन पहुंचे। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए हाथों में योगी सरकार का पुतला लिए हुए थे।

मैदागिन चौराहे के पास जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले किया, उसमें से निकली लपट ने एक कार्यकर्ता को चपेट में ले लिया।

टल गया बड़ा हादसा-

आग लगते ही सपा कार्यकर्ता पुतला छोड़ भाग खड़ा हुआ। इसके बाद मौके पर अफ़रातफ़री मच गई। अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

पुलिस ने इस मामले में चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। झुलसे हुए कार्यकर्ता को तुरंत कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर पर बढ़ी सियासी गर्माहट, अखिलेश यादव पहुंचे मृतक के घर

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी या अखिलेश यादव, यूपी में आगे कौन?

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More