Video : दबंगों ने गरीब महिला के घर में घुस फाड़े कपड़े

bhadohi me dabango ne mahila ko pita

भदोही में हुए महिला सुरक्षा को तार-तार करने वाले मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, जिले में दबंगों ने एक गरीब महिला को उसके घर में घुसकर उसके कपड़े फाड़ दिये और उसे अर्धनग्न कर दिया, इसके बाद महिला को घसीट-घसीट कर पीटा भी गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीते शनिवार को दोपहर 2:00 बजे की है।

परिजनों का कहना है कि जब गांव मे कालीन का कार्ड बनवाने विवाहिता गई थी तो गांव का ही एक युवक विवाहिता के सीने पर गलत नीयत से हाथ लगा दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने गाली देना शुरू कर दिया।घटना की जानकारी होते ही महिला का पति भी पहुंच गया।

Also Read :  मुलायम सिंह यादव को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, खारिज की याचिका

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई भी हुई। तत्पश्चात ग्राम वासियों के बीच-बचाव के बाद महिला वापस अपने घर चली गई और उसका पति मजदूरी करने चला गया। पीड़िता का आरोप है कि वह घर में दरवाजा बंद करके टीवी देख रही थी।

उसी समय गांव के ही आधा दर्जन से ज्यादा संख्या में लोग घर के अंदर दरवाजा को तोड़कर घुस गए और विरोध करने पर उसके साथ छेड़खानी करते हुए निर्वस्त्र करके घर के बाहर तक घसीट -घसीट कर मारा। जिसकी सूचना मिलने पर पति के पहुंचने पर पति को भी उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद एक बारे फिर भदोही पुलिस पर सवालिया निशान खड़े होते हैं। जिस जिले में एसपी राजेश जैसे अफसर पोस्टेड हों, वहां इस तरह के मामले आना बेहद शर्मनाक घटना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)