यूपी के 40 लाख कर्मचारी-शिक्षक करेंगे महाहड़ताल

0

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के शिक्षक और कर्मचारी एकजुट हो गए हैं और 6 फरवरी को हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। इस हड़ताल में करीब 40 लाख प्रदेश सरकार के कर्मचारी शामिल होंगे। महाहड़ताल का एलान पेंशन बहाली मंच ने किया है। इस एलान के बाद सभी संगठनों ने आपात बैठक की जिसमें कई सारे मुद्दों पर विचार विमर्श के बाद हड़ताल पर जाने की सर्व सहमति के बाद मुहर लगी।

मालूम हो कि, पेशन बहाली को लेकर प्रदेश(Uttar Pradesh) के कर्मचारियों के अंदर काफी आक्रोश है। जो अब पूरी तरह से बाहर आ रहा है। पेंशन बहाली मंच के संयोजक ने 6 फरवरी को महा हड़ताल का एलान किया है। इस हड़ताल में यूपी सरकार के करीब 40 लाख कर्मचारी और शिक्षक शामिल होंगे।

Also Read : अपने ही ट्वीट में फंस गए सीएम योगी, मिले ये जवाब…

प्रदेश में होने वाली इस महा हड़ताल को लेकर सभी संगठन एकजुट हो गए हैं। हड़ताल के जरिए सरकार को घेरने के लिए एक साथ आए सभी संगठनों का कहना है कि, पेंशन बहाली को लेकर अफसर पिछले दो महीने से कर्मयारियों को गुमराह कर रहे हैं।

सभी संगठनों के साथ हुआ आपात बैठक के दौरान अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि, 6 फरवरी से प्रदेस के 40 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। क्योंकि सरकार पेंशन बहाली को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठा रही है। पेंशन बहाली के नाम पर पिछले कई महीनों से अफसर कर्मचारियों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। लेकिन अब ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More