उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह (morning) से ही तेज धूप निकलने से उमस व गर्मी में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में तेज धूप निकलेगी और उमस में इजाफा होगा। अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना कम ही है। आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है।
Also read : योगी राज में खनन माफियाओं ने की पत्रकार की हत्या
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20़ 1 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 22़ 1 डिग्री, इलाहाबाद का 21.6 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)