आवारा गाय का कहर, सींगों से हमला कर युवक का पेट चीरा, मौत
दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आवारा गाय ने 27 वर्षीय एक युवक को मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना देव प्रकाश शास्त्री मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम हुई।
मृतक रवि टकराल मोटरसाइकिल से टोडापुर जा रहा था। रास्ते में एक आवारा गाय के आ जाने से उसकी मोटरसाइकिल उससे टकरा गयी। इसके आद आवारा गाय ने सींगों से हमला कर रवि का पेट चीर दिया।
अपने परिवार के साथ रहता था रवि-
अधिकारी ने कहा कि उसे तत्काल एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने कहा कि रवि वाहन चालक था और इंद्रपुरी में अपने परिवार के साथ रहता था। रवि की मौत से उसका परिवार सदमे में है। रवि के परिवार में माता-पिता, पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। उसके तीन बेटों के सर से पिता का साया उठ गया है।
यह भी पढ़ें: टॉयलेट में मिला सैनिटरी पैड, चेकिंग के लिए उतरवाए छात्राओं के कपड़े
यह भी पढ़ें: कशमकश में किसान, फसल बचाये या गाय
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)