शिवपाल यादव ने जारी की प्रवक्ताओं की लिस्ट

statment on akhilesh and mayawati

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संरक्षक शिवपाल यादव ने आज बुधवार को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी कर दी। शिवपाल यादव ने लिस्ट में नौ लोगों को जगह दी है। लिस्ट में शारदा प्रताप शुक्ला, मो फरहत रइस खान, दीपक मिश्रा, दिलीप यादव और अभिषेक सिंह आशू को प्रवक्ता बनाया गया है।

साथ ही सैयद शादाब फातिमा, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, अरविंद यादव को कुल नौ लोगों की लिस्ट जारी की है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी में हाशिये पर रहे शिवपाल यादव ने हाल ही में नई पार्टी बनाई है।

shivpal list

Also Read :  दिन में करता था सिलाई और रात में सिरियल किलर

इस पार्टी में उन्होंने सभी छोटे बड़े दलों जिनको अपनी पार्टी में सम्मान या उपेक्षित हो उनको खुला ऑफर दिया था। शिवपाल ने ऐलान किया था कि अपमानित हुए और उपेक्षित लोगों को एकजुट करके चुनाव लड़ेंगे। शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकते हैं

शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की किस्मत बदलना ही सेक्युलर मोर्चा का उद्देश्य है। किसी भी दल के उपेक्षित जिन्हें अपने दल में सम्मान नहीं मिल रहा है चाहे सीनियर हो या जूनियर वो समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकते हैं।

आपको बता दें कि शिवपाल यादव ने सभी दलों के बागी नेताओं को खुला निमंत्रण दिया था कि जिन्हें भी सम्मान नहीं मिल रहा और भटक रहे वो उनके साथ शामिल हो सकते हैं।शिवपाल यादव ने ऐसे सभी बागी नेताओं को अपने संगठन समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)