सावजी ढोलकिया ने दिल खोलकर कर्मचारियों को दिया दीवाली बोनस, बांटी 600 कारें

0

गुजरात के सबसे बड़े हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया ने इस दिवाली फिर से अपने कर्मचारियों को दिल खोलकर बोनस दिया है। सावजी ढोल की हीरा कंपनी श्री हरे कृष्णा एक्सपोर्ट ने 6 सौ कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर एक एक कारें दी हैं। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने चार कर्मचारियों को कार की चाभी सौंपी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अन्य कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित भी किया।

1500 कर्मचारियों को मिला गिफ्ट

ढोलकिया ने कहा कि इस साल कुल 1500 कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने के लिए चुना गया था। कंपनी ने बाकी बचे 900 कर्मचारियों को फिक्सड डिपॉजिट सर्टिफिकेट दिया है। इस बार कंपनी कर्मचारियों को बोनस देने में करीब 50 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

Saavji Dholakia

2011 से शुरू किया था देना लॉयल्टी

हरे कृष्णा एक्सपोर्ट ने 2011 से अपने कर्मचारियों को दिवाली पर लॉयल्टी देना शुरू किया था। 2011 में कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 500 फ्लैट, 525 हीरे के जेवरात दिए थे। 2014 में 200 कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर फ्लैट मिला था।

Also Read : पंचायत का फरमान, रेप पीड़िता और आरोपी को जिंदा जलाओ

डायमंड फर्म हरे कृष्णा एक्सपोर्ट ने हीरा तराशने में महारत रखने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर उन्हें दिवाली के बोनस में कार देने का निर्णय लिया था। 6000 करोड़ के टर्न-ओवर वाली इस कंपनी में कार मिलने पर कर्मचारियों की खुशी दिवाली के मौके पर दोगुनी हो गई है।

71 देशों में हीरे का कारोबार फैला हुआ है

हरे कृष्णा एक्सपोर्ट का दुनिया के 71 देशों में हीरे का कारोबार फैला हुआ है। हरे कृष्णा एक्सपोर्ट ने अपने गोल्डन जुबली अवसर पर कर्मचारियों को बोनस देन के लिए 51 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। सावजी ढोलकिया 2011 से ही अपने कर्मचारियों को इसी तरह का खास दिवाली बोनस देते रहे हैं। पिछले वर्ष कर्मचारियों को दिवाली बोनस में उन्होंने 491 कारें और 200 फ्लैट दिए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More