नागरिकता संशोधन कानून पर बवाल: दिल्ली से केरल तक घमासान, लखनऊ-संभल में आगजनी

0

नागरिकता संशोधन कानून पर चारों ओर बवाल मचा है। दिल्ली से केरल तक घमासान मचा है। लखनऊ-संभल में आगजनी की घटनाएं हुईं। लखनऊ के हज़रतगंज, परिवर्तन चौक, ठाकुरगंज, हसनगंज, रूमी गेट में उपद्रव व आगजनी की घटनाएं हुईं।

नागरिकता अधिनियम, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सहित कई मुद्दों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गुुरूवार को धरना द‍िया। सपाईयों ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शनकार‍ियों ने हसनगंज पुल‍िस चौकी में तोड़फोड़कर वहां खड़ी गाड‍ि़यों में आग लगा दी। वहीं नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन करने वाले उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन की तैयारी पर प्रदर्शनकारी भारी पड़े। राजधानी में चप्‍पे-चप्‍‍‍‍पे पर पुल‍िस तैनात थी। इसके बावजूद पूरा शहर प्रदर्शनकार‍ियों की ग‍िरफ्त में रहा। वहीं हनुुुुमान सेेेेतु के पास प्रदर्शनकार‍ियोंं ने पथराव कर द‍िया। इस पथराव में एसपी ट्रैफिक घायल हो गए।

विरोध प्रदर्शनों का दौर

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। लेफ्ट विंग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बंद का आह्वान किया है। वहीं, दिल्ली में मथुरा रोड-कालिंदी कुंज के बीच रोड नंबर 13ए पर ट्रैफिक मूवमेंट को बंद किया गया है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के 19 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट बंद किए गए हैं। लाल किले के पास भी धारा 144 लागू कर दी गई है। इस बीच यूपी के संभल और लखनऊ से हिंसा और आगजनी की खबरें आ रही हैं।

नागरिक संशोधन बिल के मुद्दे पर शाम को चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन। स्टूडेंट सेंटर से सेक्टर 17 तक निकाला जाएगा मार्च।
यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रदर्शन के दौरान परिवर्तन चौक से हिरासत में लिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदेयगंज पुलिस चौकी पर भी तोड़फोड़-आगजनी की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान लखनऊ में हिंसा और आगजनी।
सम्भल जिला मैजिस्ट्रेट ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाओं को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।
दिल्ली मेट्रो के जनपथ स्टेशन पर भी एंट्री और एग्जिट गेट बंद किए गए। यहां पर मेट्रो नहीं रुकेगी।
कांग्रेस नेता हरीश रावत और रिपुन बोरा ने गुवाहाटी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को मंडी हाउस से हिरासत में लिया गया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More