आज सुबह 9 बजे और रात 9 बजे देखिए ‘रामायण’

रामायण

नई दिल्‍ली: कोरोना वायरस के चलते 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन के बाद लोगों का घर में बैठकर समय पास करना एक बड़ी चुनौती है। सरकार ने इसके लिए भी इंतजाम कर दिया है। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा करते हुए कहा कि जनता की मांग पर प्रसिद्ध सीरियल रामायण का प्रसारण एक बार 28 मार्च से शुरू करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- बिहार : गांव को लॉकडाउन कर ग्रामीण हो रहे ‘सुरक्षित’

दूरदर्शन यानी DD National पर इसको देखा जा सकेगा। 28 मार्च से सुबह 9-10 बजे एक एपिसोड और रात में 9-10 बजे को दूसरा एपिसोड देखा सकेगा। कोरोना वायरस की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : मंडियों में दिख रही है मनमानी तो दुकानों पर दिख रही है ‘सोशल डिस्टेंसिंग’

देश में कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़कर हुई 724

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 724 हो गई है। इस वायरस के कारण अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है। 45 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। केंद्र सरकार ने कोरोना की जांच के लिए निजी लैब की संख्या बढ़ाई, अब कुल 35 लैब हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 88 मामले बढ़े। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 130 हो गई है। वहीं, दिल्ली में यह संख्या 37 है।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन: DM ने की गरीबों की मदद की अपील, तो शहर में लग गई मददगारों की लाइन

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

यह भी पढ़ें : …तो जल्द ‘कोरोना मुक्त’ होगी काशी, पूरी है तैयारी !

यह भी पढ़ें:- बिहार : गांव को लॉकडाउन कर ग्रामीण हो रहे ‘सुरक्षित’

यह भी पढ़ें : विकास की राह पर खुश क्यों नहीं भारत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)