Ramadan 2024: सऊदी में दिखा चांद, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा ?

0

 Ramadan 2024:  इस्लाम धर्म में चांद देखने के साथ ही रमजान के पाक माह की शुरूआत मानी जाती है, ऐसे में अक्सर रमजान का चांद सबसे पहले सऊदी अरब में देखा जाता है और फिर भारत के कुछ हिस्सों और कुछ पश्चिमी देशों में यह देखा जाता है. जैसे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य देशों में एक दिन बाद में चांद देखा जाता है. हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि, भारत समेत पश्चिमी देशों में चांद नजर नहीं आता है तो सऊदी में देखें गए चांद के आधार पर ही रमजान माह की शुरूआत कर दी जाती है.

रमजान 2024 का चांद कल रात यानी 10 मार्च 2024 को सऊदी अरब में देखा गया , जिसकी वजह से सऊदी अरब में रमजान के पाक माह का पहला रोजा आज से रखा जाएगा. वहीं भारत समेत अन्य देशों में अर्द्धचांद आज दिखाई देने की संभावना है. इसके साथ ही यदि आज चांद नजर आ जाता है तो, भारत में रमजान के पाक माह का पहला रोजा 12 मार्च से रखा जाएगा. हालांकि, सऊदी अरब के सभी मस्जिदों में तरावीह का कार्यक्रम शुरू हो गया है.

भारत में कब होगा पहला रोजा

आपको बता दें कि, रमजान का पाक माह अर्द्धचांद के दीदार से ही शुरू होता है. ऐसे में अभी अर्द्धचांद का दीदार सिर्फ सऊदी अरब में हुआ है. जिसकी वजह से सऊदी में रमजान के पाक माह की शुरूआत हो गयी है. वहीं बात करें अगर भारत की तो, भारत और अन्य देशों में आज अर्द्धचांद के दीदार की संभावना है. यदि आज अर्द्धचांद का दीदार हो जाता है तो भारत में 12 मार्च से रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा. वैसे यह हमेशा ही होता है कि, सऊदी अरब के बाद ही भारत और पाकिस्तान समेत अन्य देशो में चांद नजर आता है.

रमजान माह की समय सारिणी

रमजान की शुरूआत    12 मार्च 2024
रमजान की समाप्ति      09 अप्रैल 2024
शब ए कद्र                    06 अप्रैल 2024
ईद उल फितर               10 अप्रैल 2024

क्या होता है रमजान ?

इस्लाम धर्म के पाक माह के तौर पर रमजान जाना जाता है . इस माह में इस्लाम धर्म के अनुयायी एक महीने तक के रोजा रखते हैं. रोजा के दौरान रोजादार रोजाना सुबह सहरी से शुरू होता है और हर दिन सूरज डूबते ही रोजा इफ्तार कर तोड़ा जाता है.. रमजान का महीना आत्मसंयम और आत्मनियंत्रण का महीना है. माना जाता है कि इस महीने की इबादत बाकी महीनों की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक सफल होती है. इस महीने लोगों को ‘रमजान मुबारक’ और ‘रमजान करीम’ कहकर बधाई देते हैं.

Also Read: Horoscope 11 march 2024: शुक्ल योग के वृषभ,कर्क और मेष राशि को मिलेगा लाभ, होगी तरक्की

क्या होती है रोजा की अवधि

इस बार का रोजा सबसे छोटा होने वाला है. बताया गया कि इस साल 13 घंटे 20 मिनट का रोजा रहेगा, वहीं आखिरी दिन का रोजा 14 घंटे 8 मिनट का होने वाला है.

 

 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More