अयोध्या में श्रीराम के आगमन पर अक्षरा सिंह ने गाया गाना ‘स्वागत है श्री राम का’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार को अयोध्या स्थित रामजन्म-भूमि स्थल पहुंचने और मंत्रोच्चार के साथ भूमि -पूजन करने के साथ पांच अगस्त की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई।

इसके साथ ही भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य का श्रीगणेश हुआ। राम मंदिर निर्माण को लेकर देश भर में उल्लास का माहौल है।

ऐसे में भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह एक गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। गाने का बोल है ‘स्वागत है श्री राम का’ जल्दी ही उनके ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज होगी।

अक्षरा का गाना ‘स्वागत है श्री राम’ के गीत मनोज मतलबी ने लिखे हैं। संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। यह गाना 31 जुलाई को रिलीज हुआ और अब तक इसे 2,068,510 बार देखा जा चुका है।

इस गाने को लेकर अक्षरा कहती हैं, “यह भगवान राम की भूमि है और उनका मंदिर काफी भव्य होगा। यह हम तमाम देशवासियों के लिए गर्व की बात है। इस मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी खूब है। हम भगवान राम की इस धरती में जन्म लिए, ये हमारे लिए गौरव की बात है। इसलिए मैंने भगवान राम के लिए यह गाना गाया है।”

यह भी पढ़ें: जब अक्षरा सिंह के घर लड़की बन पहुंचे खेसारी लाल, फिर हुआ कुछ ऐसा… देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song : पानी में आग लगा रहीं अक्षरा सिंह, करोड़ों बार देखा गया वीडियो

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)