राम मंदिर नहीं तो वोट नहीं…तोगड़िया का अयोध्या कूच

0

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया आज अयोध्या की तरफ कूच करेंगे। देर रात प्रशासन की तरफ से उन्हें मंजूरी दे दी गई है। प्रवीण तोगड़िया आज रविवार को यूपी की राजधानी लखनऊ के कांशीराम इको गार्डन में सभा करने के बाद अयोध्या की तरफ कूच करेंगे। दो बजे के करीब अयोध्या की  तरफ कूच करेंगे।

यहां तोगड़ियां राम मंदिर नहीं तो वोट नहीं के संदेश के साथ सभा का आयोजन किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग चुका है।
तोगड़िया अयोध्या पहुंच कर यात्रा निकालेंगे।

परिषद के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया

यहां वो लोगों को राम मंदिर नहीं तो वोट नहीं के संदेश के साथ यात्रा निकालेंगे। इससे पहले लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां लोगों को परिषद के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया। आपको बता दे कि प्रवीण तोगड़िया को प्रशासन की तरफ से मंजूरी नहीं मिल रही थी, शनिवार को देर रात प्रशासन की मंजूरी मिलने के बाद आज अयोध्या की तरफ कूच करेंगे।

अयोध्या में यात्रा निकालने की मंजूरी न मिलने के कारण तोगड़िया गिरफ्तारी की आशंका के कारण वो भूमिगत हो गए थे। तोगड़ियां ने अपना फोन भी बंद कर दिया था। इस दौरान वों अपने कुछ करीबियों के ही संपर्क में थे। आज अयोध्या में यात्रा निकलाने से कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए तोगड़ियां को इजाजत नही दी गई थी।

अब तोगड़िया को इसकी इजाजत मिल गई है। प्रशासन ने अयोध्या के आस पास के इलाकों में धारा 144 लगा दिया है। आपको बता दें कि तोगड़िया राम मंदिर बनवाने को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ हमला करते रहे है। वो लगातार राम मंदिर को लेकर पीएम और सरकार पर निशाना साधते रहे है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More