78 भारतीय मछुआरे रिहा

0

पाकिस्तान ने रविवार को सद्भावना के तौर 78 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। पाकिस्तान ने यह कदम हाल में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत से बढ़े हुए तनाव(tension) के बीच उठाया है। मीडिया के मुताबिक, कराची बंदरगाह के अधिकारियों ने भारतीय मछुआरों को रिहा किया। इन्हें पाकिस्तानी जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर गिरफ्तार किया गया था।

छोड़े गए मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को वाघा सीमा पर सोमवार को सौंपा जाएगा।

Also read : LOC : भारत व पाकिस्तान के बीच भारी गोलीबारी

पाकिस्तान और भारत अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए समुद्री क्षेत्र में दाखिल होने पर एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं। लेकिन, दोनों पड़ोसी समुद्री सीमा पर अभी किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं।

पाकिस्तान ने बीते महीने भी 18 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More