बारिश से हुआ राष्ट्रीय राजधानी का मौसम सुहाना

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा। दिल्ली एवं एनसीआर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज आसमान में बदली छाई रहेगी। गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश होने की संभावना है।”आईएमडी के मुताबिक, शहर में सुबह 8.30 बजे तक 16.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

Also Read: राजधानी में आज हो सकती है झमाझम बारिश

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 95 फीसदी रही। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More