जानें, ओडिशा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए इनसे मांगी मदद

0

रायगड़ा(Rayagada) और कालाहांडी(Kalahandi) के हिस्सों में भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए ओडिशा सरकार ने रविवार को सेना और वायु सेना की मदद मांगी और केंद्र सरकार से राहत व बचाव कार्यो में तेजी लाने के लिए चार हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

अधिकारियों के साथ यहां एक आपात बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि लगातार बारिश होने से नागाबलि और कल्याणी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और रायगड़ा जिले में कल्याणसिंहपुर प्रखंड और कालाहांडी जिले के कई जगहों पर जल भराव हो गया है।

राज्य सरकार ने फंसे हुए ग्रामीणों को निकालने के लिए सेना और वायु सेना की मदद मांगी है। कल्याणसिंहपुर प्रखंड में वायु सेना के हेलीकॉप्टर इस्तेमाल किए जाएंगे, जहां लोग डूबे हुए घरों की छतों पर फंसे हुए हैं।

Also read : मोदी : “गाय की रक्षा के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं”

मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी जहां स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं, वहीं ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और अग्निशमन की इकाईयां बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए रवाना हुई हैं।

पटनायक ने ट्वीट किया, “शीघ्र प्रतिक्रिया से हम रायगड़ा जिले मे नागाबलि ओर कल्याणी नदियों में आए बाढ़ से प्रभावित अधिकांश लोगों को बचाने में सक्षम रहे हैं।”

दो जिलों में लगातार बारिश होने के चलते आई बाढ़ से रेलवे ओवरब्रिज सहित कई पुल बह गए और इसके अलावा बाढ़ के कारण कई प्रमुख सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More