समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बीते दिनों विवादित फिल्म पद्मावती के ‘घूमर’ गाने पर डांस किया था। अब सपा के बाद भाजपा की एक दिग्गज महिला नेत्री ने सनी लियोनी के गाने पर डांस कर नयी चर्चाएँ शुरू कर दी है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया डांस
बीते दिनों सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा ने घूमर गाने पर डांस किया था। इसके बाद अपर्णा यादव की करणी सेना सहित कई संगठनों द्वारा आलोचना की गयी थी।
https://www.youtube.com/watch?v=Fp1Sr5PGRm8
करणी सेना ने कहा था कि अपर्णा को ये गाना इतना पसंद है तो उन्हें कई और राजस्थानी गाने दिए जायेंगे। लखनऊ में अपर्णा यादव ने अपने छोटे भाई की सगाई समारोह में घूमर गाने पर नृत्य किया था।
also read : मोदी ने चुन-चुनकर गिनाईं कांग्रेस नेताओं की गालियां
अपर्णा यादव का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।सपा छोड़ बीजेपी में शामिल हुई एक महिला नेता का डांस वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वाराणसी से जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अपराजिता एक पारिवारिक समारोह में सनी लियोने के गाने ‘मेरे सैय्याँ सुपरस्टार’ पर नाचती दिख रही हैं।
महेंद्रनाथ पाण्डेय ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई थी
अपराजिता सोनकर ने इस गाने पर डांस करने का कारण बताते हुए अपनी सफाई भी पेश की। उन्होंने कहा कि पारिवारिक समारोह में डांस करने में क्या गलत बात है।2भाजपा नेत्री ने कहा कि ऐसी ख़बरों पर किसी को ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को किसने वायरल किया है, मैं जरूर पता लगाऊंगी। अपराजिता सोनकर वर्तमान समय में वाराणसी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हैं। निकाय चुनाव के पहले ही वह समाजवादी पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गयी थी। लखनऊ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई थी।
(साभार- उत्तर प्रदेश.org)
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)