अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ रहे निरहुआ पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

0

लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है।

वाराणसी से लोहता थाने में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकताओं ने भोजपुरी स्टार निरहुआ पर यह आरोप लगाया है।

इस दौरान मौजूद एसपी कार्यकर्ताओं ने निरहुआ के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की भी मांग की है। बता दें कि आजमगढ़ सीट से एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

यह है आरोप-

तहरीर के वादी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शमीम नोमानी ने बताया कि लोकसभा चुनाव का आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद सात अप्रैल 2019 को 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर निरहुआ ‘द कपिल शर्मा शो’ में उपस्थित थे।

उनके कार्यक्रम का पुन: प्रसारण रात 11:20 पर किया गया। इससे उनका व्यापक प्रचार—प्रसार हो रहा है। यह आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि हम निरहुआ के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने और आदर्श संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘निरहुआ’ को जान का खतरा, जाने क्या है पूरा मामला!

यह भी पढ़ें: सांसद बनते ही निरहुआ करेंगे सबसे पहले ये काम…

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More