राम के देश में इन जगहों पर होती है रावण की पूजा

दशहरे का पर्व आज पारंपरिक हर्षोल्‍लास से मनाया जा रहा है। यह दिन बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है।

भारत वर्ष को भगवान राम का देश कहा जाता है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि राम के इस देश में कई जगह रावण दहन नहीं बल्कि उसकी पूजा-अर्चना की जाती है।

यहां होती है रावण की पूजा-

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास कानपुर के शिवाला में रावण का एक मंदिर है। इस मंदिर को दशानन मंदिर के नाम से जाना जाता है।

यहां रावण की पूजा की जाती है और उसे शक्ति के प्र​तीक के रूप में देखा जाता है। रावण का यह मंदिर साल 1890 में बनाया गया था।

इस मंदिर के दरवाजे केवल दशहरे के दिन खोले जाते हैं और शाम में पूजा के बाद बंद कर दिए जाते हैं।

यह भी पूजनीय है रावण-

इसके अलावा राज्य के एक और जिले गौतमबुद्ध नगर के बिसरख गांव में रावण का मंदिर बना हुआ है। मान्यता है कि बिसरख गांव में रावण का जन्म हुआ था।

इस गांव का नाम पहले विश्वेशरा था जो रावण के पिता विश्रवा के नाम पर पड़ा।

यह भी पढ़ें: बुराई पर अच्छाई की जीत, यही है विजयदशमी की सीख

यह भी पढ़ें: अमृतसर ट्रेन हादसा : दोस्तों के साथ गया था दशहरा मेला…अब मिला कटा सिर

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)