मंत्री का फरमान, स्कूलों में बच्चे बोलेंगे ‘जय हिंद’

0

शिवराज के एक मंत्री ने नया विवादित फरमान जारी कर सुर्खियों में आ गए हैं। शिवराज सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर कहा है कि सभी बच्चे यस सर/ मैडम बोलने के बजाय ‘जय हिंद’ बोलेंगे।

अभियान सफल रहा तो पूर् प्रदेश में लागू होगा

मंत्री का ये शाही फरमान एक अक्तूबर से लागू करने को कहा है। विजय शाह ने अपने बयान में कहा कि अगर ये अभियान सतना में सफल रहा तो इसे सीएम की अनुमति के बाद पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे प्राइवेट स्कूलों पर जबरदस्ती नहीं थोपा जाएगा। अगर चाहें तो प्राइवेट स्कूल भी इसे लागू कर सकते हैं।

Also Read : लंकेश हत्याकांड : इसी बंदूक से हुई थी इनकी भी हत्या !

वंदे मातरम् को लेकर पहले भी हो चुका है विवाद

इससे पहले ‘वंदे मातरम’ गायन को लेकर भी विवाद हो चुका है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को कहना पड़ा था कि ‘वंदे मातरम’ गाना ‘अपनी पसंद की बात ‘ है और जो लोग इसे गाने से इंकार कर रहे हैं उन्हें देशद्रोही नहीं करार दिया जा सकता। आपको बता दें कि इस बयान को कुछ लोग होने वाले विधानसभा चुनावों से भी जोड़कर देख रहे हैं।

महाराष्ट्र में भी हो चुका है विवाद

नकवी ने कहा था कि अगर कोई जानबुझकर इस गीत का अपमान करता है तो वो देशहित में नहीं है। मालूम हो कि इससे पहले महाराष्ट्र में भी वंदे मातरम् को लेकर विधान परिषद में हंगामा हो चुका है। विधान परिषद में बीजेपी विधायकों ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आसिम आजमी का विरोध कर कहा था कि वो राज्य के स्कूलों में वंदे मातरम् का विरोध कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More