सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के नए गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के एक नए गाने ने आते ही यू-ट्यूब पर तहलका मचा दिया है। वैसे खेसारी लाल यादव एक सुपरस्टार के साथ जाने माने सिंगर भी है और उन्होंने बहुत सारे भोजपुरी गाने गाए है जो कि काफी हिट भी साबित हुए है।

अब एक और नया गाना ‘डोली में गोली मार देब 2’ में भी खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज़ दी है। बता दें कि साल 2006 में खेसारी लाल यादव ने गाना ‘डोली में गोली मार देब’ रिलीज़ किया गया था और अब इस गाने का सीक्वल गाना ‘डोली में गोली मार देब 2’ रिलीज़ किया गया है।

ये भी पढ़ें: मुलायम सिंह के आह्वान के बाद आजम के समर्थन में रामपुर पहुंचेंगे अखिलेश यादव

खेसारी लाल का यह एलबम सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस गाने को काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। वहीं इस म्यूजिक एलबम में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह भी नजर आई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)