कर्नाटक : गिर गई कांग्रेस-जेडीएस सरकार, अब BJP का आना तय
कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) की सरकार मंगलवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने में विफल रही और सरकार गिर गई। इसी के साथ राज्य में करीब तीन हफ्ते से चल रहे राजनीतिक ड्रामे का अंत हो गया।
मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को संख्या बल का साथ नहीं मिला और उन्होंने विश्वास मत प्रस्ताव पर चार दिन की चर्चा के खत्म होने के बाद हार का सामना किया। विधानसभा में पिछले बृहस्पतिवार को उन्होंने विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया था।
फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं येदियुरप्पा-
विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने ऐलान किया कि 99 विधायकों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया है जबकि 105 सदस्यों ने इसके खिलाफ मत दिया है। इस प्रकार यह प्रस्ताव गिर गया।
अब जब कुमारस्वामी की सरकार गिर चुकी है ऐसे में राज्य में बीजेपी की सरकार बनना तय है और संभवत: बीएस येदियुरप्पा ही मुख्यमंत्री होंगे।
एचडी कुमारस्वामी ने राज्यपाल वजूभाई को अपना इस्तीफा सौंप दिया जिसे मंजूर कर लिया गया है। अब भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
यह भी पढ़ें: मायावती ने चला ये दांव, नहीं गिरेगी कर्नाटक सरकार!
यह भी पढ़ें: कर्नाटक: बहुमत साबित करने की डेडलाइन खत्म, ‘राज्यपाल वापस जाओ’ के लगे नारे
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)