J&K: बर्फीले तूफान के बाद एक जवान लापता

0

जम्मू-कश्मीर। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर सियाचीन की ऊचाईयों पर बर्फीले तूफान का कहर बरपा, जिसमें दो जवान फंस गए थे। एक जवान को बचाकर आर्मी अस्पताल पहुंचा दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरा जवान अभी भी लापता है।

17 मार्च को करगिल में हिमस्खलन की चपेट में विजय कुमार नाम के सेना के जवान लापता हो गए थे, जिनका शव रविवार को बरामद किया था। वे हल्के भूकंप के बाद आए हिमस्खलन में लापता हो गए थे।

इस घटना के बाद से ही उनकी खोज में बचाव अभियान चलाया गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन विजय का शव 12 फीट बर्फ के नीचे मिला था। 17,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित आर्मी पोस्ट के दो जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इनमें से एक को पहले ही बचा लिया गया था।

इससे पहले फरवरी में सियाचिन में आए एक हिमस्खलन में फंसकर सेना के 10 जवानों की मौत हो गई थी। रेस्क्यू के बाद लांसनायक हनुमंतप्पा को छह दिनों बाद 25 फीट बर्फ के नीचे से जिंदा निकाला गया था। लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई थी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More