ISRO चीफ का बड़ा खुलासा, मिल गई विक्रम लैंडर की लोकेशन

0

अंतिम समय में लैंडर विक्रम से संपर्क टूट जाने के बाद रविवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (नासा) चीफ के सिवन ने बताया कि हमें चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की लोकेशन मिल गई है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक की है।

आगे उन्होंने साफ़ किया कि हालांकि लैंडर से कोई संपर्क अभी तक नहीं हो पाया है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही इससे संपर्क कर लिया जाएगा।

95 फीसदी सफल रहा चंद्रयान-2-

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा है कि लैंडर से संपर्क टूटने के बावजूद चंद्रयान-2 के 95 प्रतिशत लक्ष्‍य हासिल हुए हैं।

इसरो अध्यक्ष के सिवन ने कहा है कि चंद्रयान-2 मिशन, 95 फीसदी सफल रहा है। उन्होंने कहा कि लैंडिंग के आखिरी चरण में लैंडर से हमारा संपर्क टूट गया और संचार नहीं हो पाया।

14 दिनों के भीतर दोबारा संपर्क का प्रयास-

इसरो प्रमुख ने कहा कि ऑर्बिटर में अगले साढ़े सात साल तक के लिए पर्याप्त ईंधन है। उन्होंने कहा कि विक्रम लैंडर से 14 दिनों के भीतर दोबारा संपर्क बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: NASA ने ISRO और चंद्रयान-2 को लेकर कही ये बड़ी बात!

यह भी पढ़ें: 50 साल पहले जब चांद की सतह पर पड़ा इंसान का पहला कदम

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More