राजधानी लखनऊ में आज से भारतीय अंतराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव

0

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से शुक्रवार से राजधानी लखनऊ में चौथे भारतीय अंतराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा।

देशभर से करीब 10 हजार वैज्ञानिकों की इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही पांच लाख विजिटर्स इस महोत्सव में शामिल हो सकते हैं।केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन शुरुआत करेंगे

AlsO Read :  विवेक तिवारी हत्याकांड : DGP को चैलेंज करने वाले सिपाही पर बड़ी कार्रवाई

इस महोत्सव में आठ सौ महिला वैज्ञानिक हिस्सा लेंगी। दुनिया के 200 सफल स्टार्टअप से जुड़े प्रतिनिधि भी महोसत्व में शामिल होंगे। विज्ञान महोत्सव (IISF) में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे। इसके अलावा कई कॉलेजों के छात्र छात्राएं भी शामिल होंगे। 7 अक्टूबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3000 बच्चों ने फर्स्ट एड ट्रेनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इसके अलावा एक साथ 600 स्टूडेंट्स के डीएनए आइसोलेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। कल यानि शनिवार को जीडी गोयनका स्कूल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी लखनऊ पहुंच चुकी है।

इस महोत्सव को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया गया है। यूपी के कृषि मंत्री समेत देश-विदेश से आए कृषि वैज्ञानिक कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। 4 दिवसीय विज्ञान महोत्सव यह महोत्सव 5 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होगा।

इसके अलावा गोमती नगर रेलवे ग्राउंड, साइंटिफिक कंवेंशन सेंटर, NBRI और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में महोत्सव के अन्य आयोजन किए जाएंगे। हैल्थ कॉन्क्लेव में सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन शामिल होंगे।

ये रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद

इस महोत्सव के उद्घाटन सत्र में राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ और डॉ हर्षवर्धन समेत कई केद्रीय और राज्य के मंत्री मौजूद रहेंगे। राम नाथ कोविंद औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

बच्चों को साइबर अपराध से बचाव पर चर्चा

कई महापुरुषों की तस्वीरों को कील और धागों की सहायता से बनाया गया है। विज्ञान महोत्सव में बच्चों को साइबर अपराध से बचाव करने और बिजली की खपत पर चर्चा की जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More