Horoscope 9 August 2024: मिथुन, सिंह और कुंभ राशि को मिलेगा वरिष्ठ योग का लाभ

0

Horoscope 9 August 2024: ​ 9 अगस्त का राशिफल बताता है कि आज मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के लोगों को वरिष्ठ योग से फायदा मिलेगा. आज वृषभ राशि के लोगों को पैसे के मामलों में सतर्क रहना चाहिए. हस्त नक्षत्र में आज कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर होने से मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानने के लिए आज का राशिफल देखें…

मेष राशि

दोस्तों के साथ मनोरञ्जन भरा समय बितायेंगे। आपके विचारों को समाज में ख्याति मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों का सामना मजबूती से करें। धर्म-कर्म को लेकर आपकी रुचि बढ़ेगी। उच्च अधिकारी आपकी सराहना करेंगे।

वृषभ राशि

आपके मन में एक साथ कई सारे विचार जन्म लेंगे। परिवार की जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। ध्यान और प्राणायाम अवश्य करें। धन-सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी। आडम्बर की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित रहेंगे।

मिथुन राशि

अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में आनन्द का भाव बढ़ेगा। धन कमाने के नये स्तोत्र मिल सकते हैं। मित्रों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। पैतृक व्यवसाय में उन्नति होने के योग बन रहे हैं। मित्रों की सलाह आपके लिये काफी उपयोगी सिद्ध होगी।

कर्क राशि

किसी परिजन की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। शरीर में अकड़न होने की सम्भावना है। व्यापार की परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता रहेगी। बुरे लोगों की संगत से बचें। मूल्यवान वस्तुओं को सँभाल कर रखें। मन में निराशा का भाव रहेगा।

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में लक्ष्य को समय को तय समय पर पूर्ण कर लेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है। निजी रिश्तों को लेकर तनाव दूर होगा। दिन की शुरुआत में ही कोई शुभ खबर मिलेगी। करियर में सुखद बदलाव हो सकते हैं।

कन्या राशि

करियर में आप बदलाव का विचार बना सकते हैं। लोग आपकी प्रतिभा के कायल रहेंगे। प्रेमी जन आपको प्रपोज कर सकता है। दिन की शुरुआत से ही आप काफी उत्साहित रहेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध कर सकते हैं। जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे।

तुला राशि

कारोबार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मौसम में बदलाव के कारण आपको सेहत की समस्या हो सकती है। आज वाहनों के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार के सदस्य आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। इसका दबाव भी आपके ऊपर ज्यादा हो सकता है।

वृश्चिक राशि

करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति से परेशान हो सकते हैं। दूसरों के बजाय अपने विचारों को अधिक महत्व दें। नजदीकी लोग आपसे व्यथित हो सकते हैं। आज अनावश्यक बातों में अपना समय बर्बाद न करें। परिजनों से किसी कारण बहस हो सकती है।

धनु राशि

कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। पिता आपके प्रति गर्व का अनुभव करेंगे। परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ का तनाव दूर होगा।

मकर राशि

महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर दुविधा की स्थिति उभर सकती है। अप्रिय व्यक्तियों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। यदि आप कुछ नया सीखने के इच्छुक हैं तो आज का दिन इसके लिये उत्तम रहेगा। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें।

कुंभ राशि

नया व्यवसाय शुरू करने के लिये दिन विशेष रूप से उत्तम है। आय के कई स्तोत्र बन सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर थोड़े सतर्क रहेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिये सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपके लिये काफी सहयोगी रहेगा।

मीन राशि

आप किसी सहयोगी कर्मचारी के ऊपर कुपित हो सकते हैं। परिवार की सुख-शान्ति को अपनी प्राथमिकता क्रम में सबसे ऊपर रखें। अनुभवी व्यक्ति आपका उत्तम मार्गदर्शन कर सकते हैं। अपनी योग्यता को सिद्ध करने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम का भाव बढ़ेगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More