Horoscope 6 june 2024: मेष, तुला, मीन राशि को मिलेगा गुरू आदित्य योग का लाभ..

0

Horoscope 6 june 2024: 6 जून, गुरुवार को गुरु आदित्य योग बनेगा क्योंकि गुरु और सूर्य एक ही राशि में रहेंगे। चंद्रमा वृषभ राशि में आने पर शुक्र, बुध, सूर्य, यूरेनस और गुरु के साथ युति होगी। साथ ही आज ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती और वट सावित्री का व्रत है, और गुरु आदित्य योग और बुधादित्य योग भी बन रहे हैं। आज चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र और मृगशिरा नक्षत्र से संचार करेगा। ग्रह-नक्षत्रों के इस प्रभाव से मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा और तुला राशि वालों को नए पैसे मिल सकेंगे.

मेष राशि

पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामलों को लेकर आप भाग्यशाली रहेंगे। दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त रहने वाली है। धन को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। परिजनों का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन की समस्या को बातचीत के द्वारा सुलझा सकते हैं। अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि

आज आपका मानसिक तनाव दूर होगा। कुछ अच्छी खबर के मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। विवादित मामलों का समाधान आपको मिल सकता है। यदि नया घर ढूँढना चाह रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। नये कारोबार को लेकर उत्साहित रहेंगे।

मिथुन राशि

आज थकान और शरीर दर्द की समस्या हो सकती है। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होगा। किसी को भी उधार देने से आपको बचना चाहिये। लम्बी दूरी की यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों पर ज्यादा निर्भर होना उचित नहीं है।

कर्क राशि

आप कुछ मनोकामनाओं के पूर्ण होने से बेहद प्रसन्न रहेंगे। नव विवाहित जोड़े कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने की विचार बनायेंगे। प्रबन्धन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्ययोजना में बदलाव करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। अधिकारी वर्ग के लोग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि

प्रबन्धन कार्य से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। अपनी योग्यता को सिद्ध करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सुविधायें बढ़ सकती है। आप भोग-विलास को काफी महत्व देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

कन्या राशि

आज आप कुछ परेशान हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों के ऊपर आप नाराज होंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ कठिनाई होने की आशंका है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। गुरुओं का मार्गदर्शन लेने से आपको लाभ होगा। नये कार्यों की शुरुआत न करें।

तुला राशि

आज आप काफी प्रसन्न हो सकते हैं। नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। विवादित मामलों को लेकर काफी सतर्क रहें। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। किसी से आज कोई वादा करना उचित नहीं होगा। धार्मिक विषयों को लेकर गम्भीर रहेंगे।

वृश्चिक राशि

वैवाहिक जीवन काफी सन्तुलित रहेगा। जिन लोगों का विवाह तय नहीं हो पा रहा था, उनका आज विवाह तय हो सकता है। यदि आप अपने अधिकारियों से सम्बन्ध मजबूत करना चाहते हैं, तो दिन उसके लिये अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नयी जानकारियों को लेकर आप काफी उत्सुक रहेंगे। आपका सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा।

धनु राशि

आपकी बातों से लोग नाराज हो सकते हैं। धन अनावश्यक कार्यों में खर्च होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। शत्रुओं के साथ समझौता करने के अवसर मिल सकते हैं। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। आज आपको किसी मित्र की मदद करने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि

आपकी सलाह से लोगों को काफी लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। पेट के रोग बढ़ सकते हैं। यदि आपको किसी तरह की पाचन समस्या है, तो खानपान का विशेष ध्यान रखें। बच्चे अपने माता-पिता के साथ चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबारी अपने एकाउन्ट्स आदि को लेकर कुछ सावधान रहें।

कुंभ राशि

अपने घर की साज-सज्जा में आप काफी रुचि ले सकते हैं। शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। जॉब में उच्च पद मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। गूढ़ विद्याओं की तरफ आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं।

मीन राशि

आज नये लोगों से आपकी मित्रता हो सकती है। यदि आप सोशल मीडिया में काफी सक्रियता रखते हैं, तो आपको आज इसके माध्यम से काफी लाभ हो सकता है। लोग आपसे अपनी बातें शेयर करना पसन्द करेंगे। युवा प्रेमियों के लिये दिन काफी अच्छा रहेगा। ट्रान्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे।

 

  • Beta

Beta feature

  • Beta

Beta feature

  • Beta

Beta feature

  • Beta

Beta feature

  • Beta

Beta feature

  • Beta

Beta feature

  • Beta

Beta feature

  • Beta

Beta feature

  • Beta

Beta feature

  • Beta

Beta feature

  • Beta

Beta feature

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More