Horoscope 5 August 2024: ​सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य..

0

Horoscope 5 August 2024: ​5 अगस्त, सोमवार को चंद्रमा कर्क राशि पर होगा और सिंह राशि पर होगा, यह आज का राशिफल बताता है। साथ ही शुक्र और चंद्र की युति से कला योग बनता है, इसलिए शिवजी की पूजा करने से आपकी कला और रचनात्मक क्षमता में सुधार होगा। वास्तव में, शुक्र सिंह राशि में हैं और दोपहर बाद चंद्रमा भी इसी राशि में आ जाएगा। कला योग और आश्लेषा योग एक अच्छा संयोग बन रहा है। सिंह राशि वालों को धन लाने के योग हैं, जबकि तुला राशि वालों को महादेव की कृपा सभी बाधाओं से बचाएगी।

मेष राशि

व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। इसके कारण आपके आत्मविश्वास में काफी बढ़ोत्तरी होगी। विद्यार्थियों को कठिन समस्याओं का हल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है।

वृषभ राशि

आज आप गृहकार्य में काफी व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। अनावश्यक विचारों में अपना समय बर्बाद न करें। कार्यस्थल में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। करियर को लेकर योजना बनाने के लिये बुजुर्गों से सलाह ले सकते हैं।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में आप अनुशासन का काफी ध्यान रखेंगे। पार्टनरशिप सम्बन्धी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। मानसिक शान्ति के लिये आप कुछ समय अकेले में बिताना चाहेंगे। धन की समस्या दूर होगी। काम में लगन और उत्साह से काम करेंगे। गूढ़ विद्याओं में आप रुचि ले सकते हैं।

कर्क राशि

दाम्पत्य सम्बन्धों में किसी कारण झगड़ा हो सकता है। बच्चों को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। महिलाओं को मासिक धर्म सम्बन्धी समस्या होने की सम्भावना है। आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी। किसी रिश्तेदार को लेकर परेशान हो सकते हैं।

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी मनोकामना की पूर्ति होगी। प्रिय मित्रों के साथ आप समय बिताना चाहेंगे। धन का लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। नये कार्यों में आप रुचि लेंगे। शेयर मार्केट से आपको बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि

आपको अपने आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से आपको लाभ होगा। तकनीक सम्बन्धी कार्यों में आपको धन लाभ मिलेगा। लम्बी दूरी की यात्रा करने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

आज आप काफी सारे कार्यों में एक साथ रुचि लेंगे। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। मित्रों के माध्यम से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। गैरकानूनी कार्यों से आपको दूर रहना चाहिये।

वृश्चिक राशि

गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। विवादों से दूर रहें वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकारने में न हिचकें। अपने दिल की बातें दूसरों से शेयर न करें। स्वार्थी प्रवृत्ति के मित्रों के कारण आपको परेशानी होगी। आज यात्रा करने से बचें।

धनु राशि

यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर निकलें। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। व्यवसाय में आपकी सभी रुकावटें दूर हो जायेंगी। परिवार का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी सम्बन्धों में परेशानी होने की सम्भावना है।

मकर राशि

व्यवसाय में आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिये दिन उत्तम है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहने वाला है। घरेलू उलझनों से आपको छुटकारा मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से आप सभी काम करेंगे।

कुंभ राशि

कारोबार में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। जिन विषयों के बारे में आपके पास पर्याप्त ज्ञान नहीं है उसको लेकर कोई दावा न करें। दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। धर्म-कर्म को लेकर आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में आप जल्दी काम समेटने में लगे रहेंगे। अधिकारी वर्ग आपके प्रति सम्मान का भाव रखेगा। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। शुभचिन्तकों का निरादर न करें। आपका मनोबल थोड़ा कमज़ोर रहेगा। आज आप दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More