Horoscope 22 September 2024: वृषभ समेत इन राशियों को मिलेगा बुधादित्य योग का लाभ

0

Horoscope 22 September 2024: सितंबर के आखिरी सप्ताह में बुधादित्य राजयोग होगा और इस हफ्ते इसका प्रभाव सबसे अधिक होगा। वास्तव में, बुध अपनी मूल त्रिकोण राशि कन्या में गोचर करेगा। जब बुध अपनी मूल त्रिकोण राशि में होते हैं, तो वे अत्यंत शक्तिशाली होते हैं। ध्यान दें कि बुध और सूर्य कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इसलिए बुधादित्य राजयोग का प्रभाव सबसे अधिक स्पष्ट होगा। सितंबर के अंतिम सप्ताह में टैरो कार्ड्स बताते हैं कि वृषभ, सिंह, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को बुधादित्य राजयोग से बहुत लाभ होगा…

मेष राशि

आज किसी परिजन का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बन सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में बहसबाजी करने से बचें। लोग आपसे बहुत अपेक्षायें रखेंगे। इसीलिये आपके ऊपर थोड़ा दबाव भी हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में नवीनता का आनन्द लेंगे।

वृषभ राशि

वैवाहिक जीवन काफी उत्तम रहेगा। नजदीकी लोगों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विमर्श कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन से लोग प्रेरणा लेंगे। बच्चों की उन्नति से गर्व का अनुभव करेंगे।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में अन्दरूनी राजनीति हो सकती है। महत्वपूर्ण उपकरणों में खराबी होने की सम्भावना है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से आपको बचना चाहिये। दूसरों से मदद की अपेक्षा करते वक्त अपने स्वाभिमान का भी ध्यान रखें। रक्तचाप की समस्या आपको परेशान कर सकती है।

कर्क राशि

प्रेम सम्बन्धों में नयी ताजगी का अनुभव करेंगे। आज आप कई सारी समस्याओं को सुलझाने के मूड में रहेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। युवाओं को जॉब के नये अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि

जीवनसाथी को करियर के लिये प्रेरित करना उत्तम होगा। मन में कुछ नया और रचनात्मक करने की इच्छा रहेगी। दूसरों की समस्याओं को लेकर भावुक हो सकते हैं। पारिवारिक कलह शान्त होगी। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेंगे।

कन्या राशि

अपने लक्ष्यों को पूरा करने को लेकर उत्सुक रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। विदेश यात्रा होने की सम्भावना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये।

तुला राशि

परिजनों की भावना का ध्यान रखें। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना आवश्यक है। मधुमेह के रोगियों को खानपान का ध्यान रखना चाहिये। सहयोगी आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। झूठी शान और अहँकार से आपको बचना चाहिये।

वृश्चिक राशि

धन सम्बन्धित मामलों के लिये दिन शानदार रहेगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी के विचारों से आप प्रभावित रहेंगे। मित्रों के साथ बाहर घूमने के लिये जा सकते हैं। बढ़ते हुये खर्चों को नियन्त्रित करने में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

कार्यक्षेत्र में आपको पिता का सहयोग मिल सकता है। नये विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। पैरों में खिंचाव व दर्द की शिकायत हो सकती है। बैंककर्मियों को आज पदोन्नति मिलने की सम्भावना बन रही है। दूसरों की भावनाओं की कद्र करें। अपने अनुभवों का लाभ उठायेंगे।

मकर राशि

व्यवसाय में नये साझेदार जोड़ने का विचार बनायेंगे। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी सहकर्मी से आपका मतविरोध हो सकता है। पुराने अनुभवों का लाभ उठा सकते हैं। अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आयेगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों का नाम व सम्मान मिलेगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से बड़ा लाभ हो सकता है। सहकर्मियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। माता-पिता की आज्ञा का पालन करें। सन्तान को करियर में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

प्रेमी जन के साथ नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह से काम करना हितकर होगा। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। नये लोगों से सम्पर्क हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का विचार बनायेंगे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More