Horoscope 14 August 2024: मेष, मिथुन, मीन राशि वाले परेशान रहेंगे, जानें अपना राशिफल

0

Horoscope 14 August 2024: आज सुबह 10:24 तक नवमी तिथि फिर दशमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 12:13 तक अनुराधा फिर ज्येष्ठा रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि, आनन्दादि, सुनफा, ऐन्द्र और सर्वाअमृतसिद्धि योग मिलेंगे। यदि आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक या कुंभ है तो शश योग आपको फायदा देगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि पर रहेगा।

साथ ही, आज शुभ कार्य करने के लिए दो समय हैं। लाभ-अमृत का चौघडिया सुबह 7 बजे से 9 बजे तक रहेगा, और लाभ का चौघडिया शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक रहेगा। साथ ही दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक राहुकाल रहेगा।

मेष राशि

कर्मचारियों के बीच आपकी छवि खराब हो सकती है। माइग्रेन की समस्या हो सकती है। प्रेमी जन से अपने मन की बात कर सकते हैं। लेकिन वो आपकी बातों को ज्यादा महत्व नहीं देगा। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें।

वृषभ राशि

महत्वपूर्ण कार्यों को एक साथ पूरे करने में सफल रहेंगे। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की खरीदी कर सकते हैं। मन काफी प्रसन्न रहेगा। लोगों के चहेते बने रहेंगे। विरोधी और आलोचक आपके सामने टिक नहीं पायेंगे।

मिथुन राशि

आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार आयेगा। रुके हुये कार्य आज शुरू हो जायेंगे। महिला वर्ग आपके घरेलू कार्यों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि

आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। विद्यार्थियों को योजना बनाकर अध्ययन करना चाहिये। नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती हैं। प्रेमीजन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। मित्रों के साथ अच्छी और सार्थक चर्चा होगी। बच्चों के करियर और शिक्षा को लेकर परेशानी दूर होगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।

सिंह राशि

किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। ऐसा कोई काम न करें जो दूसरों के लिये असुविधाजनक हो। घरेलू खर्च के कारण मानसिक तनाव होने की सम्भावना है। बाहरी व्यक्तियों से ज्यादा मेलमिलाप न करें। परिवार और सम्बन्धियो के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यायाम करने से आपके स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप तय समय से पहले कर महत्वपूर्ण कार्य कर लेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। आपके द्वारा पूर्व में लिये गये निर्णयों की आज परीक्षा हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। दिखावे व शौक में धन खर्च करेंगे।

तुला राशि

घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। अपनी मनःस्थिति को मजबूत बना रखें। आपकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। नयी जॉब मिलने की सम्भावना बन सकती है। किसी मित्र की सहायता से आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक सम्बन्धों में परस्पर सामंजस्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि

आप दिन भर काफी भागदौड़ व व्यस्तता रहेगी। उच्च अधिकारी वर्ग के सहयोग से कठिन कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। सम्पत्ति खरीदने के लिये दिन बहुत अच्छा है। व्यापार के नये अवसर प्राप्त होंगे। जॉब इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आज आपके सपने साकार होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

धनु राशि

आपकी उपलब्धियों से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक स्तर पर लोगों के बीच पहचान बढ़ेगी। अपने व्यवहार को सहज और धैर्यवान बनाकर रखें। कारोबार में परेशानी होने की आशंका है। मौसम का नकारात्मक असर आपकी सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। भावुक होने के कारण अच्छी बातें भी आपको बुरी लग सकती है।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें। खोया हुआ बहुमूल्य सामान या धन वापस मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आप जुड़ सकते हैं। पति-पत्नी को आपस में बात अवश्य करनी चाहिये। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं।

कुंभ राशि

नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क बनाकर काम करने से आपको लाभ होगा। रिश्तों को बचाने के लिये संयम का परिचय दें। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। मनोनुकूल कार्यों को आप काफी समय देंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है।

मीन राशि

आज काफी अच्छे लोगों से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। अत्यधिक काम के साथ आपको भरपूर आराम भी करना चाहिये। अपनी बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। ज़िम्मेदारी वाले कार्यों से आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिये।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More