Horoscope 12 September 2024: जानें किन राशियों को मिलेगा धन योग का लाभ…

0

Horoscope 12 September 2024: आज गुरुवार 12 सितंबर को गुरु की राशि धनु में संचार करते हुए मूल उपरांत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से गमन करेंगे। चंद्रमा इस समय गुरु से षडाष्टक योग में होने से कई राशियों को बुरा प्रभाव पड़ेगा, जबकि मंगल वृषभ, सिंह और तुला को दृष्टि देगा। आइए जानते हैं कि आज ग्रह गोचर आपकी राशि पर कैसा प्रभाव डालेगा। आप आज का राशिफल देख सकते हैं।

मेष राशि

इस वर्ष आपकी राशि से द्वादश भाव में राहू का प्रत्यक्ष प्रभाव रहेगा। जिसके कारण मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। यदि आपको पहले से कोई बीमारी नहीं है तो इस वर्ष आपको ज्यादा सावधान रहना चाहिये। राहू आपको अचानक अस्पताल के चक्कर लगवा सकता है। लेकिन फिर भी बृहस्पति के कारण आप सकारात्मक बने रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में ही आपको समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि

वर्ष की शुरुआत स्वास्थ्य से जुड़े मामलों के लिये शुभ नहीं है। महिलाओं को थायरॉयड सम्बन्धी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इसीलिये अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान रखें। बृहस्पति की छठे भाव में दॄष्टि किसी पुराने रोग को दोबारा उभारने की क्षमता रखती है। बीमारियों को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। प्राणायाम और दिनचर्या को सन्तुलित रखना आपके लिये इस वर्ष बेहद जरूरी है। अक्टूबर के बाद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

इस वर्ष आपको लापरवाही बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिये। पूरे वर्ष राहू केतु दशम और चतुर्थ भाव पर गोचर करते रहेंगे। इसके कारण आपको लाइफ स्टाइल बीमारियों के कारण परेशान होना पड़ सकता है। मार्च के महीने में सेहत की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को कोविड आदि के कारण गम्भीर स्वास्थ्य परेशानियों का सामना करना पड़ा था उन्हें फेफड़े सम्बन्धी समस्या हो सकती है। वर्ष के अन्त में पैरों का दर्द परेशान करेगा।

कर्क राशि

इस वर्ष शनि आपके अष्टम भाव में रहेगा। जिसके कारण आपके ऊपर अढइया का प्रभाव रहेगा। थोड़ी सी गलतियों के कारण कोई रोग जन्म ले सकता है। शनि की द्वितीय भाव, पञ्चम भाव और दशम भाव में दॄष्टि के कारण पेट और सिरदर्द की समस्या होती रहेगी। जून 2024 में शनि की वक्री स्थिति के कारण ये समस्या बढ़ेगी। 15 मार्च से 23 अप्रैल के बीच शनि के ऊपर से मंगल का गोचर बवासीर के रोगियों को कष्ट देगा।

सिंह राशि

यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अप्रत्याशित हो सकता है। अष्टम भाव स्थित राहू अचानक होने वाले रोगों की ओर संकेत दे रहा है। हालाँकि अप्रैल 2024 तक का समय गुरु की दृष्टि के कारण सही रहेगा। लेकिन गुरु के वृषभ में जाने और शनि के वक्री होने के बाद सेहत को लेकर परेशानियाँ बढ़ने की सम्भावना बन रही है। सामान्य वायरल और संक्रमण से जुड़े हुये रोगों को हल्के में लेने की आदत नुकसानदेह सिद्ध हो सकती है।

कन्या राशि

इस वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति अष्टम भाव में स्थित रहेगा। और इस पर शनि की दृष्टि रहेगी जिसके कारण उदर विकार होने से आपको परेशानी होगी। लेकिन शनि के छठे भाव में होने से आपका इम्यून सिस्टम काफी सक्रिय रहेगा। राहु-केतु आपकी राशि पर प्रभाव डालेगा। जिसके कारण पेट में इन्फेक्शन हो सकता है। अपने आहार-विहार और व्यायाम पर आपको काफी ध्यान देना होगा।

तुला राशि

 इस वर्ष आपकी सेहत सामान्य रहेगी। छठे भाव का राहु आपको रोगों के प्रति रोगप्रतिरोधक क्षमता को विकसित करायेगा। लेकिन मीन राशि का राहू और गुरु के कारण आप संक्रामक रोगों की चपेट में आ सकते हैं। जिसके कारण आप तनाव में भी आयेंगे। इसको लेकर आप चिकित्सकों से सलाह ले सकते हैं। स्वयं को ऊर्जावान बनाये रखने के लिये आप उत्तम डाइट प्लान और योग-प्राणायाम आदि कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस वर्ष शनि की ढैय्या के प्रभाव में रहेंगे। जिसके कारण आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा। स्पाइन की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिये यह वर्ष शुभ नहीं है। आहार शुद्धि पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। गुरु की छठे और पञ्चम भाव में दॄष्टि के कारण पेट में किसी रोग के विकसित होने की आशंका है। मई 2024 तक का समय सेहत के लिये बिल्कुल ठीक नहीं है।

धनु राशि

इस वर्ष आप काफी प्रसन्न रहेंगे। जिसके कारण आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। शुरुआती पाँच महीने में राशि स्वामी गुरु पञ्चम भाव में रहेंगे इसके कारण आपको एलर्जी और फ्लू की समस्या बीच-बीच में होती रहेगी। आपको अपने इम्यून सिस्टम पर काफी काम करना होगा। हालाँकि शनि की तृतीय स्थिति के कारण आप बीमारियों से बचते रहेंगे। चतुर्थ भाव में राहू के कारण अस्थमा के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।

मकर राशि

इस वर्ष आपकी सेहत अच्छी रहेगी। राशि स्वामी शनि स्वग्रही रहेंगे इसके कारण आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राहू आपको मानसिक परेशानियों से बचाने में मदद करेगा। गुरु चतुर्थ भाव में होकर आपके शरीर में वसा के स्तर को बढ़ा सकता है। खानपान की बुरी आदतों के कारण हृदय रोगियों को समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि

इस वर्ष आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दूसरे भाव पर रहने वाला राहू गले में कई तरह के विकार पैदा कर सकता है। खानपान की अशुद्धता के कारण मुख में छाले और इन्फेक्शन आपको परेशानी में डालते रहेंगे। यदि आप एल्कोहल और तम्बाकू आदि का सेवन करते हैं तो इस वर्ष आपको काफी सावधान रहना चाहिये। और सम्भव हो तो नशे से जुड़ी सभी सामग्रियो को त्याग दें।

मीन राशि

आपको स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सचेत रहने की सलाह दी जाती है। मई 2024 से पहले का समय अच्छा रहेगा। शनि की साढ़े साती के प्रभाव से आपको आँखों और पैरों में समस्या होने की आशंका है। अचानक चोट लगने की सम्भावना बन रही है। काम को लेकर आपको तनाव होता रहेगा। राहू का राशिस्थ होना आपके लिये शुभ नहीं है। स्वयं को शान्त रखने के लिये आपको योग करना चाहिये। अप्रैल और जुलाई का महीना सेहत के लिये शुभ नहीं है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More