खेसारी लाल यादव का ये नया गाना बना देगा आपको दीवाना, रिलीज हुआ होली गाना ‘गाल रंगेगा’

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं है। आये दिन उनके गाने और फिल्में सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब उनका एक लेटेस्ट गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

उनके इस गाने पर अब तक 8 लाख से अधिक व्यू आ चुके हैं। फैंस उनके इस गाने को भी बाकी गानों की तरह अपना प्यार दे रहे हैं। गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। गाने के लिरिक्स श्याम देहाती और प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।

khesari lal yadav

गाने में खेसारी के साथ नेहा सिंह पल्लवी हैं। दोनों गाने में खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। गाने को जी म्यूजिक भोजपुरी ने लांच किया है। होली आने में अब केवल एक ही हफ्ता बचा हुआ है और इस गाने ने लोगों में होली के त्योहार को लेकर उत्साह भर दिया है।

खेसारी लाल भोजपुरी फिल्मों में अलग पहचान बना चुके हैं। फिल्मों के साथ-साथ यूट्यूब पर भी उनके गाने लगातार रिलीज होते रहते हैं। उनके गानों को भी फैंस बहुत पसंद करते हैं। खेसारी लाल ने टीवी के सबसे बड़े रियलटी शो बिग बॉस में हिस्सा लिया है।

यह भी पढ़ें: वायरल हुआ खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना, 24 घंटे में मिले 19 लाख व्यूज

यह भी पढ़ें: Raja Raja Kareja Mein Samaja : इस गाने के बिना अधूरी है भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)