मानसून में फैब्रिक के स्कार्फ से दिखे स्टाइलिश

0

आजकल अधिकांश युवतियां स्कार्फ का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के मौसम में युवतियों को सूती, पॉलिस्टर और शिफॉन के कपड़े वाले स्कार्फ खरीदने चाहिए। ऑनलाइन रिटेल खरीदारी प्लेटफॉर्म ‘शॉपक्लूज’ की निदेशक व व्यापार (फैशन) प्रमुख रितिका तनेजा और फैब एली की को-सीईओ तन्वी मलिक ने मानसून के दौरान किस कपड़े का स्कार्फ खरीदें, इस बारे में ये जानकारियां दी हैं।

दुपट्टा, स्कॉर्फ के साथ आप खुद को सोबर लुक दे सकती हैं, दो विपरीत रंगों का दुपट्टा या स्कार्फ पेस्टल (हल्के) रंग के कपड़ों के ऊपर खूब खिलते हैं। नैचुरल फैब्रिक से बने लाइट लेयर वाले कपड़े गर्मियों में तेज धूप में मददगार साबित होते हैं। पलाजो के ऊपर ऐसमेट्रिकल जैकेट पहनकर आप स्मार्ट लुक पा सकती है।

कैजुअल लुक के लिए आप कुर्ती के ऊपर स्लिम फिट पैंट या शॉर्ट कुर्ती के ऊपर फूलों के प्रिंट वाले पलाजो पहन सकती हैं आपको अलग लुक मिलेगा। स्टैपलेस टॉप गर्मियों में चलन में रहेंगे। लड़कियों को यह टॉप्स बेहद भा रहे हैं, इससे आपको बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लुक मिलता है।

* सूती यानी कॉटन के कपड़े का स्कार्फ गर्मी और बारिश के मौसम के लिए बिल्कुल उपयुक्त होता है। यह न सिर्फ धूप से रक्षा करता है, बल्कि तापमान में थोड़ा गिरावट आने पर भी आपका साथ देता है।

read more :  जानें, कुछ भी हो जाये नही गाएंगे वंदे मातरम्…

* पॉलिस्टर कपड़े के स्कार्फ को धुल कर सुखाने में आसानी होती है और इनमें सिकुड़न भी नहीं पड़ती। आप पॉली-ब्लेंड स्कार्फ भी खरीद सकती हैं, ये बारिश में पारदर्शी नहीं दिखते।

* इस मौसम में शिफॉन का स्कार्फ आपके लिए सही विकल्प होगा क्योंकि ये बहुत जल्दी सूख जाते हैं।

* ब्रीदेबल क्वालिटी के कारण बारिश के मौसम में लिनेन के कपड़े के स्कार्फ का इस्तेमाल करना भी उपयुक्त विकल्प है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More