मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में डबल मर्डर, चाचा-भतीजा दोनों ने गवाई जान

gorakhpur murder

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र में रविवार को डबल मर्डर कि खबर से लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। खबरों के मुताबिक बदमाशों ने घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें चाचा-भतीजा ने अपनी जान गवा दी। फायरिंग के दौरान दो लड़कियों समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। दो की हालत गंभीर है। उन्‍हें गोरखपुर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी परिवार सहित घर छोड़कर शहर से फरार हैं।

जल्दी ही आरोपी किए जायेंगे गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्‍द ही अपराधियों को अपने गिरफ्त में लिया जायेगा।पुलिस ने यह भी बताया कि छह टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगी है। कथिततौर पर गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के जद्दूपुर में छठ पूजा के दिन आर्केस्ट्रा देखने के दौरान मकसूदन निषाद और गांव के ही श्याम यादव के बीच भीषण मारपीट का माहौल बन गया था। मारपीट के दौरान श्याम यादव का सिर फट गया था।उसके बाद परिवार वालों के कहने पर पुलिस ने मकसूदन साहनी और पवन साहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। उस समय से मकसूदन निषाद का परिवार गुस्‍से में था।

चाचा भतीजे को लगी गोली

खबरों के मुताबिक हमलावरों से बचने के लिए श्‍याम यादव के परिवार के लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने दौड़ाकर उन्‍हें गोली मार दी। फायरिंग के दौरान श्याम यादव के चचेरे भाई विशाल यादव जिसकी उम्र 20 वर्ष थी उनको गोली लगते ही मौत हो गई। श्‍याम के बड़े पिता रामकिशुन यादव जिसकी उम्र 65 वर्ष थी वो गोली के लगते ही बुरी तरह घायल हो थे। उन्हें मेडिकल कॉलेजभेजवाया गया । वहां पहुंचते ही वहा के डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। बता दें की मेडीकल कॉलेज में अभी उनके परिवार की तीन लड़कियां रिंकी कुमारी पुत्री दीनानाथ, दीनानाथ और प्रियंका का इलाज चल रहा है।

आरोपी फरार

पुलिसवालों के कथित अनुसार आरोपियों के घर में ताला लटका हुआ है। आरोपी के घर वाले भी अपने घरों से फरार है। पुलिस फोर्स आरोपियों का पता लगाने में लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने पूर्वांचल में चला नहले पर दहले की चाल, पार्टी में शामिल हुए कद्दावर ब्राह्मण नेता भानु प्रकाश मिश्रा

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)