दिल्ली के इतिहास का सबसे गर्म दिन, 48 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

उत्तरी और मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी। दिल्ली में सोमवार को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के इतिहास में अभी तक का सबसे उच्चतम सोमवार का तापमान रहा।

अरब सागर के गहरे दबाव के वायु तुफान में परिवर्तित होने की संभावना है इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा अगले 48 घंटों में सौराष्ट्र तट से यह तूफान टकरा सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने सोमवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 48 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ 10 जून, 2019 दिल्ली के इतिहास का सबसे गर्म दिन रहा।

इससे पहले नौ जून, 2014 को पालम में सबसे ज्यादा 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि मौसम विभाग ने आज तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। लेकिन लू चलने की चेतावनी भी दी है।

उधर उत्‍तर प्रदेश में कई स्‍थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए बांदा सामान्‍य से सात डिग्री ऊपर 49 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्‍थान रहा।

यह भी पढ़ें: इंतजार हुआ खत्म, आ गया मानसून, केरल में हो रही झमाझम बारिश

यह भी पढ़ें: झुलसाने वाली धूप से तप रहा उत्तर प्रदेश

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)