कांग्रेस के ‘मेगा रोडशो’ ने दिखाई पंजे की ताकत

0
उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गईं प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को दोपहर 12 बजे चार्टर प्लेन से दिल्ली से लखनऊ पहुंचे। प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। इसके बाद रोड शो शुरू हुआ।

लखनऊ के रोड शो में करीब 37 जगहों पर स्वागत:

प्रियंका चार दिन के दौरे पर लखनऊ में हैं। यहां वह करीब 84 घंटे रहेंगी। लखनऊ दौरे के दौरान वह हर रोज 13 घंटे तक काम करेंगी। लखनऊ आने के तुरंत बाद प्रियंका अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर लोकसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति बनाने का काम शुरू कर देंगी। इस मेगा रोड शो के जरिये कांग्रेस ने विपक्षियों की बेचैनी बढ़ा दी है।
एयरपोर्ट से पीसीसी मुख्यालय तक 12 किलोमीटर लंबे रूट पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।प्रियंका और सिंधिया एक ही रूम में बैठे, इस रूम में कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी बैठी थीं। प्रियंका 42 और ज्योतिरादित्य 38 लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलेंगी। प्रियंका 12 फरवरी को सुबह 11 बजे मोहनलालगंज के कार्यकर्ताओं को सुनेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा के इस रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी चुनावी रथ पर सवार थे।

राहुल, प्रियंका और सिंधिंया के रोड शो में कई कांग्रेसी रहे शामिल

प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बस पर आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, जितिन प्रसाद मौजूद थे। एयरपोर्ट से कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़े के साथ जोशीले नारों के साथ प्रदेश मुख्यालय तक रोड शो किया। एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक पूरे रास्ते में करीब तीन दर्जन जगहों पर उनका स्वागत हुआ। इसी दौरान उनका लालबाग चौराहे पर संबोधन भी हुआ। प्रियंका गांधी का स्वागत ऐतिहासिक था। रोड शो में हजारों की भीड़ मौजूद थी।

महात्मा गांधी, पटेल और डॉ. भीमराव की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

एयरपोर्ट से निकलने के बाद कानपुर रोड, अवध हॉस्पिटल चौराहा, आलमबाग चौराहा, नत्था होटल तिराहा (चारबाग), हुसैनगंज, बर्लिंगटन चौराहा, ओडियन सिनेमा, कैसरबाग चौराहा व लालबाग होते हुए उनका काफिला हजरतगंज पहुंचा। यहां तीनों नेताओं ने हजरतगंज में जीपीओ पर महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रोड शो डीएसओ चौराहा, राजभवन के सामने से होते हुए वीवीआईपी गेस्ट हाउस, लालबहादुर शास्त्री मार्ग होते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय माल एवेन्यू तक पहुंचे।

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More