चेन्नई : CAA के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, तोड़ी बैरिकेडिंग

0

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में यूपी-बिहार समेत देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच देशभर के विश्वविद्यालयों के एक हजार से अधिक शिक्षकों ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बयान जारी किया।

तमिलनाडु में एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए। भारतीय रेलवे को नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक विरोध में 88 करोड़ रुपये की रेलवे संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है।

चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बाहर नागरिकता कानून के खिलाफ करीब 300 छात्रों ने प्रदर्शन किया। कुछ छात्रों ने स्टेशन की ओर जाने की कोशिश भी की। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

इसके अलावा देशभर के कई राज्यों में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है।

यह भी पढ़ें: CAA Protest : लखनऊ में पत्रकार को पुलिस ने हिरासत में लिया, CMO के दखल के बाद छोड़ा

यह भी पढ़ें:  नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ में भड़की हिंसा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More