लड़की का हाथ पकड़कर बोला-‘I LOVE U’, मिली ये सजा

0

एक लड़के को सरेआम लड़की का हाथ पकड़कर प्यार का इजहार करना महंगा पड़ गया। जिसकी सजा उसे एक साल की जेल मिली। स्पेशल कोर्ट 2015 के एक केस में  एक 22 वर्षीय युवक को एक साल जेल की सजा सुनाई, उसपर साल 2015 में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप था।

Also read: अजब प्रेम की गजब कहानी, तीन बच्चों की मां छात्र संग हुई फरार

हालांकि कोर्ट ने आरोपी लड़के को लड़की का पीछा करने के केस में बरी कर दिया, क्योंकि यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं मिले कि वह लड़की से रिश्ता बनाने के लिए वह उसका पीछा किया करता है। इस मामले में लड़का पहले ही 29 अक्टूबर 2015 से अक्टूबर 2016 तक का समय जेल में बिता चुका है, ऐसे में उसकी इस सजा से इस अंतराल को कम कर दिया जाएगा।

बता दें कि लड़की अपने सहेली के साथ कॉलेज से लौट रही थी तभी आरोपी ने उसका रास्ता रोकने की कोशिश की और उसका हाथ पकड़कर आई लव यू बोल दिया..लड़की इसकी शिकायत अपने मां से की। लड़का लड़की का पड़ोसी था लिहाजा लड़की की मां उसके घर शिकायत लेकर पहुंची, लेकिन लड़के की मां शिकायत लेने की बचाय उसे ही भला बुरा कह दिया। जिसके बाद लड़की मां ने थाने में इसकी शिकायत की।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More