सोनिया गांधी को चाय बिस्कुट खिलाते कैमरे में कैद हुए पूर्व PM

anupam kher

मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया में बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह सोनिया गांधी को बिस्कुट खिलाते नजर आ रहे है। 

दरअसल, ये वीडियो बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का है। वो  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की बायोपिक में मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। मनमोहन सिंह पर बन रही बायोपिक फिल्म में अनुपम खेर हूबहू उन्हीं की तरह दिखाई दिए।

मनमोहन सिंह की तरह अनुपम भी पेश आ रहे हैं

अक्सर नीले रंग की पगड़ी, सफेद दाढ़ी और शांत स्वभाव में दिखने वाले मनमोहन सिंह की तरह अनुपम भी पेश आ रहे हैं। इतना ही नहीं, अनुपम खेर के साथ सोनिया गांधी की लुक में ‘चक्रवती सम्राट अशोक’ टीवी शो में दादी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट बैठी हुई दिखाई दी।

Also Read :  डिप्टी सीएम ने दिया ‘राम मंदिर’ को लेकर बड़ा बयान

दोनों एक्टर के बिहैवियर को देखकर ऐसा लगेगा जैसे खुद मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी बैठकर चाय पी रहे हैं।बता दें, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की शूटिंग पूरी कर ली है और उनका कहना है कि इतिहास कांग्रेस नेता को गलत नहीं समझेगा।

अनुपम ने शुक्रवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह मनमोहन सिंह के लुक में फिल्म का क्लैपबोर्ड पकड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म का अंतिम शॉट 27 अक्टूबर को लिया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)