भोजपुरी स्क्रीन पर वापसी को तैयार शक्ति कपूर, इस फिल्म में आयेंगे नज़र

बॉलीवुड के सुपर वर्सटाइल एक्टर शक्ति कपूर एक बार फिर से भोजपुरी स्क्रीन पर वापसी को तैयार है। शक्ति कपूर भोजपुरी के युवा अभिनेता गौरव झा और रानी चटर्जी स्टारर फिल्म ‘लेडी सिंघम’ में नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उनका किरदार बेहद खास है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि उनका किरदार नेगटिव होगा या सॉफ्ट होगा।

रानी ने शेयर किया फिल्म का फर्स्ट लुक-

इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों लखनऊ और कानपुर के लोकेशन्स पर चल रही है। हाल ही में एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया।

पोस्टर में वह पुलिस की वर्दी पहने किसी लेडी दबंग इंस्पेक्टर की तरह दिख रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B2EXLSGAu0-/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

शक्ति को है भोजपुरी भाषा से लगाव-

भोजपुरी स्क्रीन पर वापसी को लेकर शक्ति कपूर ने बताया कि उन्हें भोजपुरी भाषा अच्छी लगती है। उन्होंने कहा कि यह भाषा बहुत मी​ठी है।

https://www.instagram.com/p/Bpj85SagiF9/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

इस भाषा से उन्हें खासा लगाव है। उन्होंने बताया कि वह अक्सर भोजपुरी कलाकारों के टच में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS : लहंगा-चोली में भी कयामत ढा रही हैं पूनम पांडे

यह भी पढ़ें: ‘लेडी सिंघम’ बनी रानी चटर्जी, फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)