निरहुआ : घर में घुस कर आतंकियों को मार गिराओ

nirahua

पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में 40 से अधिक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। चारों तरफ लोगों में आक्रोश है।

भोजपुरी कलाकार भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। भोजपुरी जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गुस्सा जाहिर किया है। निरहुआ ने दुख जताया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने शेर को ललकारा है अब अंजाम भयानक होगा।

Also Read :  ‘योगी राज’ में सपा विधायकों का ये हाल, सदन में रो रो कर रहा हैं ये शिकायत

अंजाम ऐसा की दोजख में भी जगह नहीं मिलेगी। हिंदुस्तान शांति का प्रतीक का है। लेकिन अगर तुम्हें इंसानियत, शान्ति और अमन पसंद नहीं तो आओ मैदान में। होश ठिकाने आ जाएंगे। ये छल से वार कर अपनी नीचता पर शर्म करो।

खेसारीलाल ने कहा कि वे बिहार के शहीद सैनिक के परिजनों की मदद करेंगे। पहले भी उन्होंने शहीद के परिजनों की मदद की है। निरहुआ यादव ने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए और अब वक्त आ गया है उसका।भारत की सरकार अब 56 इंच का सीना दिखाए और अमन में दशहित का जहर घोलने वालों का सीना चीर कर उन्हें सबक सिखाये।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)