अक्षरा सिंह ने जीता रेडियो सिटी 91.1 FM पटना बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

Akshara Singh

भोजपुरी सिनेमा की दिलकश अदाकारा अक्षरा सिंह का कोई जवाब नहीं है। अक्षरा बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक लाजवाब सिंगर भी है।

वह लगातार शोहरत की बुलंदियों को हासिल कर रही है। इसी क्रम में अब रेडियो सिटी 91.1 एफएम पटना (बिहार) ने बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा है।

ऐसे जीता खिताब-

दरअसल रेडियो सिटी 91.1 एफएम पटना द्वारा आयोजित पब्लिक वोटिंग में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए सबसे ज्यादा वोट अक्षरा को मिले।

लोगों ने अक्षरा​ सिंह को जमकर वोट किया। इसकी बदौलत वे बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब पाने में सफल रहीं।

कई टीवी सीरियलों में भी किया काम-

बता दें कि अक्षरा की यह सफलता भाग्य से नहीं आईं और न ही किसी भरोसे उनके हिस्से आईं बल्कि इस सम्मान के पीछे अक्षरा की कड़ी मेहनत, लग्न और काम के प्रति समर्पण है।

अक्षरा सिंह ने 2013 में सुपरस्टार रवि किशन के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में एक अभिनेत्री के रूप में डेब्यू किया था। उन्होंने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है।

हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक साथ 21 गाने गाकर एक नया और अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में ये अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। अक्षरा के कुछ गाने यू-ट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं तो कुछ रिलीज को तैयार है।

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह की मुस्कान पर फ़िदा हुए फैन, कही ये बड़ी बात!

यह भी पढ़ें: ‘सबसे बड़ा चैंपियन’ का ट्रेलर रिलीज़, एक्शन रोमांस ड्रामे से भरपूर है फिल्म

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)