विवाद सुलझाने गये पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला

बहराइच
बहराइच : समाज की सुरक्षा में तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का सामने आया है, जहां दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हुई।
घटना की सूचना मिलने पर विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाहियों पर दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला किया। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस मामले में 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है मामला…

दरअसल, दरगाह थाना क्षेत्र के बारागुन्नू गांव में शरीफ अहमद का मुर्गी फार्म है। पास में ही सिपाही लाल का खेत है। मुर्गी फार्म का पानी सिपाही लाल के खेत में जा रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद काफी लोग एकत्र हो गए और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।

विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाहियों पर हमला

घटना की सूचना मिलने पर सिपाही अमित कुमार और अजित यादव मौके पर पहुंचे। विवाद सुलझाने का प्रयास किया तो दबंगों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मोर्चा संभालने के लिए घटनास्थल पर पीएससी तैनात कर दी गई है।

26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सात गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। शरीफ की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष सिपाही लाल की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ व सिपाही अमित कुमार की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सात लोगों की गिरफ्तारी की है।

यह भी पढ़ें : यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस की सरकारी गाड़ी लूटकर हुए फरार

यह भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान

यह भी पढ़ें: मोदी 2.0 का पहला साल : पढ़ें देशवासियों के नाम लिखी पीएम की पूरी चिट्ठी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)