भारत के अलावा इन देशों में भी बोली जाती है हिंदी…

0

हिंदी को अपनी मातृभाषा का दर्जा देने वाला हमारा भारत देश आज हिंदी दिवस माना रहा है. वैसे तो दुनिया भर के देशों में हिंदी बोलने वाले है, कहीं ज्‍यादा तो कहीं कम. हमारे देश में इस भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया गया है, हालांकि, गांधी जी का इस भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने का सपना मात्र सपना ही रह गया है. इसके बावजूद भी देश में बड़ी संख्या में लोग बोलचाल के लिए हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं. यदि आंकड़ों पर गौर करें तो, 4 करोंड़ से ज्यादा लोगो की हिन्दी पहली भाषा मानी जाती है, वही करीब 12 करोड़ लोगो की यह दूसरी भाषा है.

हिन्दी शब्द को फारसी भाषा के हिंद शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है सिन्धु नदी की भूमि. फारसी बोलने वाले तुर्क जिन्होने गंगा नदी के किनारे के इलाको और पंजाब में आक्रमण किया औऱ 11 वीं शताब्दी में सिंधु नदी के किनारे पर बसने वाले लोगों द्वारा बोली जा रही भाषा को हिंदी नाम दिया था. यह तो बात हुई हिन्दी के नाम की लेकिन आज हम आपको और खास कर हिन्दी भाषी लोगों को ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर हिन्दी भाषा बोली जाती है. आइए जानते है कौन से हैं वो देश…

नेपाल


हिंदी बोले जाने वाले देशो में पहला नाम नेपाल का आता है, भारत के बाद बड़ी संख्या हिन्दी बोलने वाले लोगों का दूसरा सबसे बड़ा समूह पाया जाता है, यहां पर करीब 8 मिलियन से ज्यादा लोग हिन्दी भाषा का प्रयोग करते हैं. हालांकि, एक बड़ी संख्या में हिन्दी बोली जाने के बाद भी हिन्दी को यहां पर आधिकारिक भाषा का अधिकार प्राप्त नहीं है. साल 2016 में कुछ सांसदो द्वारा हिन्दी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का अधिकार देने की मांग की थी, लेकिन फिलहाल इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया.

अमेरिका


यह बेशक अविश्वसनीय हो सकता है,लेकिन अमेरिका हिन्दी भाषी लोगों का तीसरा सबसे बड़ा समूह पाया जाता है. यहां पर करीब 6 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग बोलचाल के लिए हिन्दी भाषा का प्रयोग करते हैं, जो हिन्दी को अमेरिका की 11 वीं सबसे लोकप्रिय विदेशी भाषा का दर्जा दिलाने का काम करती है. हालांकि, अमेरिका में अंग्रेजी भाषा का वर्चस्व होने के कारण ज्यादा तर हिन्दी भाषी लोग अपनी भाषा का प्रयोग घरों में ही करते हैं.

मॉरीशस


मॉरीशस में करीब एक तिहाई लोग हिन्दी और भोजपुरी का प्रयोग करते हैं, देश का संविधान हिन्दी भाषा को स्पष्ट नहीं करता है. हालांकि, यहां पर अंग्रेजी और फ्रेंच यहां के संसद की आधिकारिक भाषा है, लेकिन फिर भी आपको यहां पर आपको हिन्दी भाषी लोग मिल जाएंगे.मॉरीशस में हिन्दी बोलने वाले लोगों की संख्या कुल जनसंख्या का लगभग 10% है.

फिजी


फिजी में भी एक बड़ा समूह हिन्दी भाषा का प्रयोग करता है, यहां पर हिन्दी को भारत के मजदूर लेकर आए थे. फिजी में उत्तरपूर्वी भारत से आने वाले मजदूर जो की अवधी, भोजपुरी और मगही बोलते थे. समय के गुजरने के साथ ये भाषाएं यहां पर बस गयीं और फिर इन भाषाओं को उर्दू के साथ जोड़कर एक नई भाषा को जन्म दिया गया. जिसे फिजीबाट के तौर पर जाना गया. फिजी में लगभग 37% लोग हिन्दी बोलते हैं, जिनमें भारतीय मूल के लोग प्रमुख हैं.

न्यूजीलैंड


न्यूजीलैंड में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है, दोनो देशों के बीच बढते सांस्कृतिक संबंध इसकी बड़ी वजह बताएं जाते है. न्यूज़ीलैंड में हिन्दी बोलने वालों की संख्या लगभग 30,000 है, और देश की कुल जनसंख्या को देखते हुए, यह संख्या लगभग 0.6% के करीब आती है.

बांग्लादेश


बांग्लादेश की आधिकारिक भाषा बेशक बांग्ला है, लेकिन यहां पर हिन्दी बोलने वालों की भी एक बड़ी संख्या पाई जाती है. यहां पर हिन्दी को विदेश भाषा के तौर पर माना जाता है. बांग्लादेश की कुल जनसंख्या में हिन्दी बोलने वालों का प्रतिशत बहुत कम है और यह संख्या आमतौर पर 1% से भी कम होती है. हिन्दी की उपस्थिति बांग्लादेश में सीमित है और यह मुख्यतः विशिष्ट सांस्कृतिक, व्यापारिक और सामाजिक संदर्भों में ही देखी जाती है.

गुयाना


दक्षिण अमेरिका के उत्तर-पूर्व में स्थित देश गुयाना में भी हिन्दी का प्रयोग विशेष रूप से भारतीय मूल के लोगों द्वारा किया जाता है. यहाँ की हिन्दी भारतीय उपमहाद्वीप की हिन्दी से थोड़ी अलग होती है और यह धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. गायाना में हिन्दी का प्रयोग शिक्षा, मीडिया, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी होता है. गुयाना में हिन्दी बोलने वालों की संख्या लगभग 5% से 10% के बीच आंकी जा सकती है. यह आंकड़ा उन लोगों पर आधारित है जो भारतीय मूल के हैं और जिनकी प्राथमिक भाषा हिन्दी है या वे हिन्दी बोलने में सक्षम हैं.

Also Read: ” रहना है तेरे दिल में ” के बाद दोबारा रिलीज हो रही ” तुम्बाड़ ”….

सुरिनाम


सुरिनाम में भी हिन्दी बोलने वाले लोग हैं, जो भारतीय प्रवासियों के वंशज हैं. यहाँ की हिन्दी में भारतीय उपमहाद्वीप की हिन्दी की तरह के तत्व पाए जाते हैं और यह भाषा सांस्कृतिक आयोजनों और कुछ हद तक मीडिया में भी उपयोग की जाती है.सुरिनाम में हिन्दी बोलने वाले लोगों की संख्या लगभग 10% से 15% के बीच आंकी जा सकती है. यह आंकड़ा उन लोगों पर आधारित है जो भारतीय मूल के हैं और जिनकी प्राथमिक या द्वितीयक भाषा हिन्दी है या वे हिन्दी बोलने में सक्षम हैं. इस प्रतिशत का मतलब है कि सुरिनाम में हिन्दी बोलने वाले लोग भारतीय मूल की जनसंख्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन यह देश की कुल जनसंख्या का एक छोटा प्रतिशत है.

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More