नोबेल पुरस्कार में अमेरिका का दबदबा….

0

इस साल का नोबेल पुरस्कार के ऐलान के बाद इसका वितरण भी कर दिया गया है. इस साल का फिजियोलॉजी (मेडिसिन) का नोबेल पुरस्कार माइक्रो आरएन की खोज करने वाले दो अमेरिकी वैज्ञानिक डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्प को दिया गया है जिसके जरिए चिकित्सा विज्ञान को काफी मदद मिलने वाली है. वहीं भौतिक का नोबेल भी अमेरिका के जॉन जे. हॉपफील्ड और ब्रिटेन के जेफ्री ई. हिंटन को दिया गया है.

ऐसे में यह कोई पहली बार नहीं है जब अमेरिका के लोगों ने नोबेल पुरस्कार हासिल किया है बल्कि सालों से अमेरिका भारी संख्या में नोबेल पुरस्कार अपने नाम करता रहा है. साल 1901 से 2024 तक के अमेरिका के 1002 व्यक्तियों और संस्थाओं ने 622 नोबेल पुरस्कार हासिल किया है. कई लोगों को यह पुरस्कार कई बार मिला है. अब तक, 967 व्यक्तियों और 27 संगठनों को ये पुरस्कार मिले हैं. इनमें करीब 40% अमेरिकी हैं. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकियों ने क्या खोज और आविष्कार किए जो दुनिया भर में लोकप्रिय हो गए और लोगों की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए…

सबसे पहले अमेरिका को किस क्षेत्र में मिला था नोबेल

साल 1906 में अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया था. वह नोबेल पुरस्कार पाने वाले अमेरिका के पहले व्यक्ति थे. उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति को रूस और जापान के बीच युद्ध खत्म करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया. साल 1907 में अल्बर्ट अब्राहम माइकलसन को प्रकाश की गति (लाइट स्पीड) मापने के लिए विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले अमेरिकी वैज्ञानिक बने थे.

विशेष रूप से उनका माइकलसन मोर्ले एक्सपेरिमेंट विज्ञान में एक महत्वपूर्ण योगदान है. यह फिजिक्स के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ. अमेरिका के वैज्ञानिकों की खोज ने अपनी खास जगह बनाई है और उसका सीधा असर आम लोगों की समस्या के समाधान के रूप में देखा जाता है. यही वजह है कि अमेरिका के लोग नोबेल पुरस्कार की रेस में सबसे आगे रहते हैं.

अमेरिका ने अब तक कितने नोबेल पुरस्कार किए अपने नाम

दुनिया भर में नोबेल पुरस्कार विजेता की श्रेणी में पहला स्थान हासिल करने वाले अमेरिका ने अब तक कुल 413 नोबेल पुरस्कार अपने नाम किए है, जो उसके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. संयुक्त राज्य अमेरिका का नोबेल पुरस्कारों में योगदान इसकी वैज्ञानिक, साहित्यिक, और सामाजिक उपलब्धियों का प्रतीक है. यह पुरस्कार न केवल अमेरिका की प्रगति को दर्शाते हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर शांति, ज्ञान और विकास के प्रति उसके समर्पण को भी प्रदर्शित करते हैं. इस प्रकार, अमेरिका ने नोबेल पुरस्कारों में अपनी प्रमुखता को बनाए रखा है और आगे भी इसे बढ़ाने की संभावनाएं बनी हुई हैं.

सर्वाधिक नोबेल पुरस्कार पाने वाले 10 देश..

सर्वाधिक नोबेल पुरस्कार पाने वाले देशों के नाम निम्नलिखित है, जो इस प्रकार है….

विजेता देश                                            नोबेल पुरस्कार
अमेरिका                                                     413
ब्रिटेन                                                          138
जर्मनी                                                         115
फ्रांस                                                           76
स्वीडन                                                        34
रूस                                                            30
जापान                                                         29
कनाडा                                                        27
ऑस्ट्रिया                                                     25
स्विटजरलैंड                                                25

वही बात करें सर्वाधिक नोबेल पुरस्कार विजेता देशों में भारत की श्रेणी की तो, इसमें 15 से 20 के बीच में भारत का स्थान होगा. क्योंकि अब तक भारत ने कुल 12 नोबेल पुरस्कार अपने नाम किए है. भारत का पहला नोबेल पुरस्कार रवींद्रनाथ ठाकुर को मिला था, जिसे आमतौर पर रवींद्रनाथ टैगोर के नाम से जाना जाता है. उन्हें यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में साल 1913 में दिया गया. यह पुरस्कार उनकी काव्य रचना “गीतांजलि” के लिए मिला, जिसमें उन्होंने भारतीय संस्कृति और मानवता की गहरी भावना को अभिव्यक्त किया था. यह पुरस्कार पाने वाले वह पहले गैर-यूरोपीय व्यक्ति भी थे.

भारत को आखिरी बार नोबेल कब,किसे किस क्षेत्र में मिला था ?

साल 2014 में भारत को आखिरी बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इसके बाद से अब तक किसी ने नोबेल पुरस्कार हासिल नहीं किया है. यह आखिरी नोबेल पुरस्कार कैलाश सत्यार्थी को शांति के क्षेत्र में दिया गया था. उन्हें यह पुरस्कार बच्चों के अधिकारों के लिए उनकी सक्रियता और बाल श्रम के खिलाफ उनके काम के लिए मिला था. उन्होंने बाल श्रम के खिलाफ संघर्ष किया और बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

Also Read: दावाः पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा मुस्लिम धर्म !

नोबेल पुरस्कार क्या है और कब से दिए जा रहे हैं ?

नोबेल पुरस्कार एक इंटरनेशनल अवार्ड है, जो विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्टता से कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है. इसका नाम स्वीडिश के मशहूर बिजनेसमैन अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर स्थापित किया गया है, जिन्होंने अपनी संपत्ति से इन पुरस्कारों का वित्तपोषण की थी. इसकी स्थापना साल 1895 में अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में यह स्पष्ट किया कि उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा इन पुरस्कारों के लिए उपयोग किया जाएगा. जिसके बाद पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में प्रदान किया गया था.

यह पुरस्कार हर साल विभिन्न क्षेत्रीय समिति और संगठन पुरस्कारों के लिए नामांकन और चयन करती है, इसके बाद विजेताओं को एक स्वर्ण पदक, एक प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है. नोबेल पुरस्कार विश्व स्तर पर सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माना जाता है और यह विज्ञान, साहित्य और मानवता के प्रति महत्वपूर्ण योगदानों को मान्यता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More