गुरमीत राम रहीम सिंह पर फैसले के मद्देनजर पंजाब-हरियाणा में अलर्ट

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह द्वारा एक ‘साध्वी’ के साथ किए गए कथित दुष्कर्म के मामले में विशेष सीबीआई अदालत के संभावित फैसले से पहले पंजाब और हरियाणा में प्रशासन ने बुधवार को दोनों राज्यों की पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

read more :   जर्मनी एयरलाइंस, एयर बर्लिन होगा दिवालिया

दोनो राज्यों को सर्तक रहने की ज़रूरत

दोनों राज्यों के सूत्रों ने कहा कि यदि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ फैसला सुनाती है तो पुलिस को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

दोनो राज्यों ने सुरक्षाबल की मांग की हैं

दोनों राज्यों के पुलिस महानिदेशक बुधवार को नई दिल्ली में गृह मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और इस बारे में चर्चा करेंगे और फैसला सिंह के खिलाफ जाने की स्थिति में केंद्रीय सुरक्षाबल की मांग करेंगे।

पंचकुला अदालत मे सुनवाई

चंडीगढ़ के निकट स्थित पंचकुला अदालत (हरियाणा) कुछ वर्षो से सिंह के मामले की सुनवाई कर रही है।
डेरा प्रमुख की एक पूर्व महिला अनुयायी ने उनपर आरोप लगाया है कि यहां से 260 किलोमीटर दूर हरियाणा के सिरसा शहर के बाहरी इलाके में स्थित विशाल डेरा परिसर के अंदर रहीम ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।सीबीआई ने सिंह के खिलाफ मामले की जांच की है।डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन ने सिंह के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है।

हत्या दुष्कर्म के बावजूद जेड़ सिक्योरिटी

हत्या, साजिश और दुष्कर्म के आरोपों के बावजूद सिंह को हरियाणा पुलिस की तरफ से जेड-श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है और वह बुलेट प्रूफ एसयूवी वाहनों के काफिले में घूमते हैं।हरियाणा, पंजाब और अन्य जगहों पर उनके लाखों अनुयायी हैं। जिसके कारण राज्य सरकार काफी सर्तक है ।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)