एक ऐसा देश, जहां दो शादी न करने पर मिलती है उम्रकैद की सजा

0

हर देश में अलग-अलग कानून होते हैं और सबके अपने-अपने संविधान के हिसाब से उस कानून को चलाया जाता है। उसी तरह से अफ्रीका महाद्वीप में एक ऐसा देश भी है जहां पर एक ऐसा कानून है जिसको जानकर आप की आंखे खुली की खुली रह जाएंगी। जीं हां आप इस कानून के बारे में जानकर हैरान जरुर होंगे।

आप को बता दें कि अफ्रीका के इस देश में किसी भी पुरुष को दो शादी करने का कानून बनाया गया है। अगर कोई पुरुष इस कानून का उलंघन करता हैं तो उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जाती है। इरिट्रिया देश में किसी भी पुरुष को बिना पहली पत्नी को तलाक दिए दूसरी शादी करने का प्रावधान ऱखा गया है। लेकिन इस देश के कानून की एक और बड़ी बात सामने आई है जो लोगों को भ्रम में डाल देता है।

दरअसल, अगर कोई महिला दूसरी शादी का विरेध करती है तो ऐसे में उन दोनों को जेल में डाल दिया जाता है। ये कानून इस लिए बनाया गया था क्योंकि वहां पर महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या कम हो रही थी। इरिट्रिया में अक्सर युद्ध जैसे हालात या फिर गृहयुद्ध होते रहते हैं जिससे वहां पर पुरुषों की संख्या कम हो रही है।

Also read : मोहन भागवत : “प्रधानमंत्री मोदी बहुत कुछ करने में सक्षम हैं”

सन् 1998-2000 के बीच युद्ध में करीब डेढ़ लाख सैनिक मारे जा चुके थे। इरिट्रिया में उस समय कुल आबादी 40 लाख थी। फिलहाल इरिट्रिया के इस दोहरे मानसिकता वाले रवैये की पूरी दुनिया में तीखी आलोचना हो रही है। कि जब किसी कानून को ऐसा बनाया गया है कि दो शादी करना अनिवार्य है तो फिर बीवी के विरोध करने पर दोनों को सजा क्यों दी जाती है। लेकिन इन सब आलोचनाओं के बाद भी इस देश पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More