राज्यपाल : दार्जिलिंग हिंसा की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं…

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के. एन. त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि दार्जिलिंग के हालात के बारे में उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, जहां गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा व्यापक तौर पर की गई हिंसा के बाद सेना बुलाई गई है।

टैगोर सेंटर फॉर नेचुरल साइंस एंड फिलॉसोफी के उद्घाटन से इतर त्रिपाठी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “पहले मुझे आधिकारिक जानकारी मिलने दीजिए। मुझे अभी तक इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।”

Also read : शाहरुख की ‘जब हैरी मेट सेजल’ होगी 4 अगस्त को रिलीज़

अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर जीजेएम के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दार्जिलिंग में आगजनी की और पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 15 लोग घायल हो गए।

अपने कार्यकर्ताओं के ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस की भेदभावपूर्ण कार्रवाई’ के खिलाफ जीजेएम ने शुक्रवार को बंद का आह्वान किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)