लखनऊ : उपद्रवियों ने मीडिया को भी नहीं छोड़ा, ओबी वैन को आग में झोंका

0

नये नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने जमकर पथराव और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया।

असामाजिक तत्वों ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया। लखनऊ के हसनगंज में दंगाइयों ने मदेयगंज पुलिस चौकी फूंकी। उपद्रवी बच्चों को आगे कर पथराव कर रहे थे।

शहर के अन्य कई हिस्सों में तनाव व्याप्त है। विशेषकर पुराने लखनऊ के मुस्लिम बहुल इलाकों में तनाव है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

हसनगंज क्षेत्र में पथराव कर रही भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पडे़। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस प्रदर्शन के दौरान लखनऊ में कई गाड़ियों में आगजनी की गई।

मीडिया पर भी हुआ हमला-

इस दौरान भीड़ ने एक टीवी चैनल की ओबी वैन में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया।

देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच राज्य पुलिस ने बुधवार को कहा था कि किसी को भी प्रदेश भर में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन कानून पर बवाल: दिल्ली से केरल तक घमासान, लखनऊ-संभल में आगजनी

यह भी पढ़ें: नागरिकता कानून: लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, सपा नेताओं को किया नजरबंद

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More