900 प्रवासियों को डूबने से बचाया इस तटरक्षक बल ने…

0

लीबिया तटरक्षक बलों ने पांच नौकाओं में सवार 900 प्रवासियों को बचा लिया। इनमें 98 महिलाएं और 25 बच्चे हैं।मीडिया ने लीबिया नौसेना के प्रवक्ता अयूब कासिम के हवाले से बताया कि जाविया शहर का तटरक्षक गश्ती दल शुक्रवार को साबरथा की ओर जा रहा था और इस दौरान उन्होंने 900 प्रवासियों को बचाया।

प्रवक्ता ने बताया, “उन्हें साबरथा तट से सात मील दूर से बचाया गया।”

कासिम ने बताया कि ये प्रवासी अफ्रीकी और अरबी मूल के हैं। इनमें तीन लीबिया के नागरिक भी हैं।

Also read : शिमला : नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू

उन्होंने बताया कि यह बाचव अभियान सात घंटे तक चला।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवास संगठन ने शुक्रवार को बताया कि इस साल अब तक 9,111 प्रवासियों को बचाया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More